आपके बच्चे को है गानें का शौक तो ये Karaoke Mic बन सकते हैं आपकी पहली पसंद


नई दिल्ली। क्या आपके बच्चे को गाना गाने का शौक है? अगर हां, तो आज हम आपके लिए एक बढ़िया प्रोडक्ट की जानकारी लाए हैं। आपने Karaoke Mic के बारे में तो सुना ही होगा। बच्चों को ये बहुत ही पसंद आता है। अगर आप भी अपने बच्चे को एक बढ़िया Karaoke Mic माइक दिलाना चाहते हैं और आपको अच्छे विकल्प नहीं मिल रहे हैं तो हम आपको तीन Karaoke Mic की जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत 2,000 रुपये से कम है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

VingaJoy KR – 2001 Rockstar Wireless Karaoke Mic: इसकी कीमत 1,699 रुपये है। इसमें नया ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है। यह 10 मीटर तक की रेंज उपलब्ध कराता है। इसमें 1200 एमएएच की बिल्ट-इन रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी एक्सटेंडेंड प्लेबैक और म्यूजिक स्ट्रीमिंग दी गई है। यह आपके फोन में गाने रिकॉर्ड कर सकता है और उन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर करने की सुविधा देता है। यह पोर्टेबल है। इसे आप अपने नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे।

Zebronics Zeb-Fun 3 W Karaoke Mic: इसमें ब्लूटूथ स्पीकर दिया गया है। इसकी वास्तविक कीमत 2,499 रुपये है। इसे 33 फीसद डिस्काउंट के साथ 1,679 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसका चार्जिंग समय 5 से 6 घंटे का है और प्लेबैक टाइम 13 घंटे का है। इसमें माइक्रोफोन कंट्रोल्स दिए गए हैं। साथ ही इसके साथ Micro SD कार्ड AUX इनपुट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

XOKIT® Wireless Lavalier Microphone: यह केवल iPhone और iPad यूजर्स के लिए ही है। इसमें रिकॉर्डिंग, लाइव स्ट्रीम करने जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 1,199 रुपये है। इसमें बिल्ट-इन ऑम्नीडायरेक्शनल कंडेसर दिया गया है। साथ ही नॉइस रिडक्शन चिप भी दी गई है। इसमें रिचार्जेबल बैटरी दी गई है जो 6 घंटे तक काम कर सकती है। इसकी रेंज 20 मीटर तक की है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks