झारखंड पंचायत चुनाव Live: पहले चरण में 1127 पंचायतों के लिए मतदान शुरू, बूथ कैप्चरिंग का प्रयास; पुलिस ने खदेड़ा 

सार

मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। पहले चरण के मतदान की मतगणना 17 मई को होगी। अन्य चरणों के चुनाव 19, 24 और 29 मई को होंगे।
 
ख़बर सुनें

झारखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान आज शुरू हो गए हैं। यहां चार चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1127 पंचायतों के लिए मतदान होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसमें 25 लाख महिलाओं सहित 52 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 30,221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

16,757 पदों के लिए होने से चुनाव 
पहले चरण में 16,757 पदों के लिए चुनाव होने थे, जिसमें 14,079 पंचायत सदस्य, 1,127 मुखिया, 1,405 पंचायत समिति सदस्य और 146 जिला परिषद सदस्य के पद शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में नामांकन पत्र वापस लेने और खारिज होने समेत अन्य कारणों से कुल 6,231 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। इसलिए अब 9,819 पदों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें 7,303 पंचायत सदस्य, 1,117 मुखिया, 1,256 पंचायत समिति सदस्य और 143 जिला परिषद सदस्य के चुनाव शामिल हैं।

बूथ कैप्चरिंग का प्रयास 
खबरों के मुताबिक, मतदान के बीच गिरिडीह के प्राथमिक विद्यालय ,गरहाटांड में बनाए गए बूथ को कैप्चर करने का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से ऐसा नहीं हो सका। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और सभी को खदेड़ दिया। वहीं खबर है कि एक बूथ पर आधा दर्जन बाउंसर भी पहुंचे थे। पुलिस ने यहां भी सभी को खदेड़ दिया। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks