नुपुर शर्मा मामला: दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग और नारेबाजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:00 PM IST

ख़बर सुनें

दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन नुपुर शर्मा के बयान के खिलाफ किया जा रहा है। हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए लोग नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। दिल्ली का माहौल न बिगड़ने पाए इसके लिए शांति कमेटी की भी मदद ली जा रही है।

नुपुर शर्मा पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसी के चलते भाजपा ने उन पर कार्रवाई की, लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी होनी चाहिए। नुपुर शर्मा के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

नूपुर के बयान से पहले व बाद में जो ट्वीट हुए हैं और सोशल मीडिया पर विवादित बयान आए हैं, उनकी पड़ताल करने के बाद पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। नफरत भरे संदेश फैलाने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद गृह मंत्रालय को दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने रिपोर्ट सौंपी है। पुलिस ने लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाएगी।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी कथित रूप से नफरत के संदेश फैला रहे थे, विभिन्न समूहों को उकसा रहे थे। मालूम हो कि बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर उठे बवाल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही दिल्ली मीडिया सेल के प्रमुख नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया था।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks