लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट हुआ OnePlus Nord 3, जानें सभी संभावित फीचर्स-स्पेक्स


नई दिल्ली। OnePlus ने हाल ही में एक नया फोन भारत में लॉन्च किया है जिसका नाम Nord CE 2 Lite 5G है। कंपनी अपनी Nord पर काफी ध्यान दे रही है जिसके चलते लगातार इस सीरीज के तहत फोन लॉन्च किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब एक और फोन को लॉन्च किया जा सकता है जिसका नाम OnePlus Nord 3 हो सकता है। इस फोन को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि OnePlus Nord 3 को भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord 3 जल्द होगा लॉन्च:
OnePlus Nord 3 को आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है। नया Nord स्मार्टफोन Meili कोडनेम के साथ टेस्टिंग में देखा गया है। इससे यह पता चलता है कि इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस लिस्टिंग को टिप्सटर मुकुल शर्मा ने स्पॉट किया है। हालांकि, फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

अगर यह खबर सही होती है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि ये फोन OnePlus Nord 2 का अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है। वहीं, कुछ लीक्स में तो यह भी कहा जा रहा था कि OnePlus Nord 2 का अपग्रेडेड वेरिएंट OnePlus Nord 2T हो सकता है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि OnePlus Nord 3 की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है।

OnePlus Nord 3 में क्या कुछ होगा खास:
OnePlus Nord 3 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 8000 सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका पैनल AMOLED है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में 4500mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह 150W तक चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि ये फोन OnePlus 10R का टोन-डाउन वेरिएंट होगा। इसके अलावा कंपनी Nord स्मार्टवॉच पर भी काम कर रही है जिसे OnePlus Nord 3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks