नॉइस कैंसिलेशन के साथ लॉन्च हुए Redmi Buds 4 और Redmi Buds 4 Pro, जानें कीमत और स्पेक्स


नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi ने चीन में दो नए ईयरबड्स पेश किए हैं। कंपनी ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। नए ईयरबड्स को Redmi Buds 4 और Redmi Buds 4 Pro नाम से लॉन्च किया गया है। ये किफायती प्रोडक्ट हैं। इन्हें Redmi Note 11T सीरीज के स्मार्टफोन, RedmiBook Pro 2022 Ryzen Edition और Xiaomi Mi Band 7 के साथ ही लॉन्च किया गया है। मार्केट में ये ईयरबड्स OnePlus Buds Z2, Realme Buds आदि को टक्कर दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स।

Redmi Buds 4 और Redmi Buds 4 Pro की कीमत:
Redmi Buds 4 को युआन 199 यानी करीब 2292 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि Redmi Buds 4 Pro की कीमत युआन 369 यानी करीब 4250 रुपये है। इन्हें प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इनकी बिक्री चीन में 30 मई से आयोजित की जाएगी। Redmi Buds 4 को व्हाइट और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, Redmi Buds 4 Pro को पोलर नाइट और मिरर लेक व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया गया है।

Redmi Buds 4 और Redmi Buds 4 Pro के फीचर्स:
Redmi Buds 4 और Buds 4 Pro दोनों को एक इन-ईयर डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें एक स्टेम है। दोनों TWS इयरफोन्स हैं और IP54 सर्टिफाइड डस्ट और वाटरप्रूफ हैं। ईयरबड्स टच कंट्रोल सपोर्ट करता हैं। अगर यूजर किसी भी बड पर टैप करते हैं तो वो गानें प्ले, पॉज, फॉरवर्ड आदि जैसे काम कर सकते हैं।

Redmi ने Buds 4 और Buds 4 Pro को 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस किया गयास है। Realme Buds 4 AI इंटेलिजेंट एडजस्टमेंट के साथ 35dB नॉइज कैंसलेशन दिया गया है। वहीं, अगर बात प्रो मॉडल की करें तो इसमें हाईफाई साउंड क्वालिटी और वर्चुअल स्टीरियो साउंड उपलब्ध कराई गई है। इसका प्रो मॉडल भी 43dB तक के नॉयस कैंसिलेशन के साथ आता है।

ब्रांड ने दोनों डिवाइसेज में ही ड्यूल ट्रांसपरेंसी मोड दिया है और दोनों मॉडल ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। Redmi Buds 4 Pro में 59ms लो लेटेंसी मोड दिया गया है। बैटरी लाइफ की बात करें तो वनीला Buds 4 की बैटरी लाइफ 30 घंटे तक बताई जा रही है। वहीं, Buds 4 Pro की बैटरी लाइफ 36 घंटे तक की बताई जा रही है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks