Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ की लॉन्च डेट कन्फर्म! 9 मार्च को होंगे लॉन्च


Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi के लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G की लॉन्च डेट कंपनी ने घोषित कर दी है। दोनों ही स्मार्टफोन 9 मार्च को लॉन्च होने जा रहे हैं। ये दोनों डिवाइस Redmi Note 11 Pro सीरीज का ही हिस्सा हैं जिसे कंपनी ने पिछले साल चीन में लॉन्च किया था। Redmi Note 11 Pro को हाल ही में ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। इसमें 120 हर्ट्ज की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। लेटेस्ट रेडमी स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट घोषित होने के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की अधिकारिक घोषणा का इंतजार भी फैन्स को हो गया है लेकिन अभी तक कंपनी ने स्पेसिफिकेशन्स को ऑफिशिअली रिवील नहीं किया है। 

Redmi Note 11 Pro+ को कंपनी भारत में पहले ही Xiaomi 11i HyperCharge के नाम से लॉन्च कर चुकी है। अब रेडमी नोट 11 सीरीज में Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G को लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ही सीरीज के ग्लोबल वेरिएंट हैं। इनमें से Redmi Note 11 Pro 5G को भारत में Redmi Note 11 Pro+ 5G के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। 

 

Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro 5G price in India

Redmi Note 11 Pro ग्लोबल वेरिएंट $299 (लगभग 22,500 रुपये) में आता है जबकि Redmi Note 11 Pro 5G की कीमत $329 (लगभग 24,800 रुपये) है। 
 

Redmi Note 11 Pro specifications (expected)

Redmi Note 11 Pro एक डुअल सिम फोन है जो Android 11 आधारित MIUI 13 स्किन पर ऑपरेट करता है। फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G96 SoC दिया गया है जिसे 8GB तक की LPDDR4X RAM के साथ पेअर किया गया है। इसमें 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। 

Redmi Note 11 Pro में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ रियर में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। सेकेंडरी लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। उसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। 
 

Redmi Note 11 Pro+ 5G specifications (expected)

Redmi Note 11 Pro 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। अब यह फोन भारत में Redmi Note 11 Pro+ 5G के नाम से रिब्रांडेड डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 695 चिपसेट है जिसे 8 जीबी तक की  LPDDR4X RAM के साथ पेअर किया गया है। 

Redmi Note 11 Pro 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस सेकेंडरी सेंसर है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। जैसा कि पहले बताया गया है, कंपनी ने अभी तक भारत में लॉन्च होने वाले इन डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशन अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए हैं।

Source link

Enable Notifications OK No thanks