उत्तराखंड की नई सरकार: सीएम धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, अपने पास रखे 21 विभाग, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 29 Mar 2022 09:11 PM IST

सार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। धामी ने अपने पास 21 विभाग रखे हैं।

पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 विभाग रखे हैं। जिनमें गृह, नागरिक उड्डयन, कारागार, नागरिक सुरक्षा, आबकारी, आयुष, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, औद्योगिक विकास एवं खनन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, होमगार्ड, राजस्व और राज्य प्रशासन शामिल हैं। सतपाल महाराज को पीडब्ल्यूडी और पर्यटन समेत आठ विभाग, सुबोध उनियाल को वन, भाषा तकनीकी शिक्षा समेत चार विभाग, गणेश जोशी को कृषि एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।







Source link

Enable Notifications OK No thanks