रहस्य से उठेगा पर्दा: सूर्य-पृथ्वी का कनेक्शन तलाशेगा नासा, दो नए मिशनों पर जल्द शुरू होगा काम

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:41 AM IST

सार

नासा का कहना है कि ये दो मिशन सूर्य और पृथ्वी के कनेक्शन, वहां के वातावरण के बारे में इंसानी समझ को और भी ज्यादा मजबूत करेंगे। 

ख़बर सुनें

सूर्य-पृथ्वी के बीच का कनेक्शन, दोनों जगह के वातावरण और अन्य रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए नासा जल्द ही दो नए मिशनों को शुरू करेगा। नासा ने इसके लिए मल्टी-स्लिट सोलर एक्सप्लोरर (एमयूएसई) और हेलियोस्वार्म जैसे मिशनों का चयन किया है। इस मिशन का उद्देश्य पृथ्वी व सूर्य के बारे में इंसानी समझ को और भी ज्यादा बढ़ाना है। गुरुवार को जारी किए गए बयान के मुताबिक, नासा ने बताया कि ये दोनों मिशन ब्रह्मांड के बारे में और भी ज्यादा गहरे रहस्यों से पर्दा उठाएंगे। अंतरिक्ष यात्रियों, उपग्रहों और जीपीएस की सुरक्षा में मदद के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

अंतरिक्ष के मौसम के बारे में मिलेगी नई जानकारी
नासा के एसोसिएट एडमिनेस्ट्रेटर थॉमस जुर्बुचेन ने बताया कि दोनों मिशन एमयूएसई और हेलीओस्वार्म सूर्य के वातावरण और अंतरिक्ष के मौसम के बारे में नई और गहरी जानकारी प्रदान करने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि एमयूएसई मिशन सूर्य को गर्मी प्रदान करने के स्त्रोत और उसके बाहरी क्षेत्र में होने वाले विस्फोटों के बारे में वैज्ञानिकों को नई जानकारी प्रदान करेगा।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks