रोपड़ में दर्दनाक हादसा: निजी कंपनी की बस से टकराकर भाखड़ा नहर में गिरी कार, बच्चे समेत पांच की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Apr 2022 01:45 PM IST

सार

कार राजस्थान नंबर की है। पुलिस का अंदाजा है कि कार सवार हिमाचल प्रदेश से वापस राजस्थान जा रहे थे तभी रोपड़ में उनके साथ हासदा हो गया।

ख़बर सुनें

पंजाब के रोपड़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक निजी कंपनी की बस की एक कार के साथ टक्कर हो गई और कार सीधे भाखड़ा नहर में जा गिरी। सुबह करीब साढ़े दस बजे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की मदद के साथ कार की खोज शुरू की। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला जा सका। कार में पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं।

कार राजस्थान नंबर की है। पुलिस का अंदाजा है कि कार सवार हिमाचल प्रदेश से वापस राजस्थान जा रहे थे तभी रोपड़ में उनके साथ हासदा हो गया। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। डीएसपी रविन्दरपाल सिंह ने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया है लेकिन बस को कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।  

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks