Ukraine Russia War Live: यूक्रेन में अब तक 1417 आम नागरिकों की मौत, मैरियूपोल में फंसे डेढ़ लाख लोग


10:02 AM, 04-Apr-2022

नागरिकों की हत्या के लिए रूस जवाबदेह- ट्रूडो

रूसी हमलों में यूक्रेन के आम नागरिकों की हत्या पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, हम यूक्रेन में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और रूस को इसके लिए जवाबदेह ठहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगे कहा कि, हम यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे।

09:02 AM, 04-Apr-2022

ग्रैमी अवार्ड के मंच पर जेलेंस्की की अपील

ग्रैमी अवार्ड सेरेमरी के मंच पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का प्री रिकॉर्डेड वीडियो चलाया गया। इसमें उन्होंने दुनिया से मदद व समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा, आप यूक्रेन की मदद कीजिए। जैसे भी आप कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगीत के विपरीत क्या है? बर्बाद हुए शहरों का शोर, मरे हुए लोग…इस सन्नाटे को संगीत से भर दीजिए। 

08:38 AM, 04-Apr-2022

मैरियूपोल में डेढ़ लाख लोग फंसे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि, मैरियूपोल में करीब डेढ़ लाख लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, रूसी कब्बे वाले इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचा पाना मुश्किल हो गया है। 

08:25 AM, 04-Apr-2022

Ukraine Russia War Live: यूक्रेन में अब तक 1417 आम नागरिकों की मौत, मैरियूपोल में फंसे डेढ़ लाख लोग

संयुक्त राष्ट्र संघ के मुताबिक, रूसी हमलों में अब तक 1417 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं 2038 लोग घायल हुए हैं। इन आंकड़ों में मैरियूपोल और इरपिन शहर में हुई मौतें शामिल नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वास्तविक आंकड़ा इससे काफी ज्यादा हो सकता है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks