VIDEO: कुछ भी कर रही हैं Urfi Javed! अब अपनी ही फोटोग्राफ्स से बनाई मिनी ड्रेस और करने लगीं डांस


बिग बॉस OTT (Bigg Boss OTT) से चर्चा में आईं उर्फी जावेद (Urfi Javed) खबरों में बने रहने का एक भी कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। आधे से ज्यादा समय तो उनके कपड़ों की ही चर्चा होती रहती है। हालांकि उन्हें रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कह रहे हैं। कभी वह नेट की साड़ी में अपने जलवे बिखेरती हैं, तो कभी वह हाई हील्स में टिक-टॉक (Urfi Javed Outfits) चलती दिखाई देती हैं। इस बार भी वह कुछ नए और अलग अवतार में फैन्स को एंटरटेन कर रही हैं। उनके इस नए क्रिएटिविटी भरे लुक को देखकर आपकी भी निगाहें हट नहीं पाएंगी।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की। बाकायदा वह इसमें हाई हील्स पहने डांस कर रही हैं। हालांकि इस वीडियो में उन्होंने कपड़े नहीं पहने हुए हैं। बल्कि अपनी ही ढेर सारी फोटोग्राफ्स से उन्होंने एक मिनी ड्रेस बनाई है। और उसी से शरीर को ढका हुआ है। उर्फी ने एक कैप्शन में लिखा, ‘यह मैंने इंटरनेट पर देखा था। और मैं इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती थी। और देखो मैंने कर लिया।’


इसके पहले वह एक इवेंट में गई थी। वहां हालांकि इन्हें एंट्री नहीं मिली थी। लेकिन वहां इनका लुक देखने लायक था। वहां इन्होंने अपने बाल में दर्जन भर सेफ्टीपिन लगाया हुआ था। जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।


बता दें कि वो अपने कपड़े खुद डिजाइन करती हैं। इसके अलावा वो बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वो कई मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं।

urfi

उर्फी जावेद



image Source

Enable Notifications OK No thanks