बिना टेलिस्कोप के ऐसे देखें पूर्ण चंद्र ग्रहण, वो भी एकदम क्लियर


नई दिल्ली। 30 अप्रैल, 2022 को पहला आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था। इसके बाद अब लोग साल के पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण को देख पाएंगे। 2022 का पूर्ण चंद्रग्रहण 15-16 मई की रात को लगेगा। नासा के अनुसार, 15 मई की रात को चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करेगा, जिससे पूरा चंद्रग्रहण होगा। यह 2021 के मई के बाद पहला चंद्रग्रहण होगा। वर्ष का पूर्ण चंद्र ग्रहण या चंद्र ग्रहण 15 मई की देर शाम और 16 मई की सुबह के बीच देखा जाएगा। अमेरिका के पूर्वी हिस्से और पूरे दक्षिण अमेरिका को यह पूरा नजारा देखना का मौका मिलेगा। वहीं, पूरे ग्रहम वाले चांद को ज्यादा अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, मध्य और दक्षिण अमेरिका और ज्यादातर उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगी।

एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेड मून या ब्लड मून लगभग डेढ़ घंटे तक दिखाई देगा, जो दशक की सबसे लंबी टोटेलिटीज में से एक है। नासा के नूह पेट्रो ने कहा, “यह वास्तव में अमेरिका के लिए एक ग्रहण है। यह एक अद्भूत नजारा होने जा रहा है। इस घटना को आप क्लियरली देख सकते हैं।”

आखिर क्या है चंद्र ग्रहण?

जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक ही लाइन में आ जाते हैं। जिससे चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहणॉ में, पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से में पड़ता है, जिसे अम्ब्रा कहा जाता है। इस दौरान यह लाल भी हो जाता है। इसी वजह से यह इसे ब्लड मून भी कहा जाता है।

पूर्ण चंद्र ग्रहण 2022 को ऑनलाइन कैसे देखें

NASA में अमेरिका की लोकेशन्स से ग्रहण की लाइवस्ट्रीम की सुविधा उपलब्ध कराई है। यह रात 11 बजे से नासा साइंस लाइव के एक एपिसोड को आयोजित करेगा। आप ग्रहण को नासा के आधिकारिक पेज फेसबुक, यूट्यूब, नासा टेलीविजन, NASA.gov/live पर देख सकते हैं।

Source link

Enable Notifications OK No thanks