OnePlus Nord पर मिल रहा 10 हजार का डिस्काउंट, जल्दी करें खत्म होने वाली है सेल


नई दिल्ली। OnePlus का Smartphone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये सही समय है। क्योंकि कंपनी अपने OnePlus Nord CE 2 पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस फोन को 10 हजार से भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की MRP 23,999 रुपए है। Amazon से ये फोन खरीदने पर इस फोन को 10 हजार रुपए सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Bank Offers में भी मिल रहा है डिस्काउंट-

दरअसल Amazon इस फोन को Exchange Offer में भी बेच रहा है। अगर आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी है तो आप इसे 9,200 रुपए में Amazon को ही वापस कर सकते हैं। साथ ही ICICI Bank Credit Card Holder इस फोन पर और भी डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इस कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपए का Instant Discount हासिल किया जा सकता है।

Replacement Policy में मिल रहा है ये फोन-

साथ ही ये फोन 7 Days Replacement Policy के तहत आता है। इस बीच अगर आप इस फोन को वापस करना चाहते हैं तो कंपनी को ही दे सकते हैं। OnePlus Nord CE 2 पर 1 साल की वारंटी भी मिल रही है। Nord CE 2 में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें एक Bahamas Blue और दूसरा Gray Mirror है। ये फोन 6GB+128GB वैरिएंट में आता है।

OnePlus Nord CE 2 में हैं बेस्ट फीचर-

OnePlus Nord CE 2 में 4500 mAh की बैटरी दी गई है। ये 65W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। ये 15 मिनट में फोन को चार्ज कर देता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 900 प्रोसेसर आता है, जिसमें octa-core monster चिपसेट आता है। डिस्प्ले पर भी कंपनी ने काफी काम किया है। यही वजह है कि OnePlus में 6.43inch FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks