सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम, जिससे फैंस को इस बात की जानकारी रहती है कि उनके पसंदीदा सितारे क्या कर रहे हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे भी अपनी हर पल की अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। फ्रांस में 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारे अपना जलवा बिखरे रहे हैं, तो वहीं आलिया भट्ट अपने हॉलीवुड डेब्यू के लिए निकल गई हैं। बॉलीवुड का कोई सितारा अपना फोटोशूट करा रहा है, तो कोई शादी की सालगिरह मना रहा। तो चलिए 10 तस्वीरों से जानते हैं आज आपके सितारे क्या कर रहे हैं…
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोशूट की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह सूट पहने नजर आ रही हैं। अनुष्का का लुक एकदम बॉस वाइब्स दे रहा है। वहीं, फैंस उन्हें बॉस बेब कह रहे हैं। अनुष्का कभी पिंक कलर के सूट-पैंट में नजर आईं तो कभी ऑलिव ग्रीन सूट जंप सूट के साथ ग्रीन कलर के कोट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अनिल कपूर
इन दिनों अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने आज अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर पत्नी सुनीता के साथ तस्वीरें शेयर कर एक प्यार भरा नोट शेयर किया है। अनिल कपूर की इस पोस्ट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
त्रिधा चौधरी
वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम अभिनेत्री त्रिधा चौधरी भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर दी। त्रिधा की इस पोस्ट के बाद से ही फैंस उनका लुक देखने के लिए बेताब हैं।
हिना खान, हेली शाह
हिना खान के बाद कान फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर टीवी अभिनेत्री हेली शाह ने भी वॉक कर खूब लाइमलाइट बटोरी। हेली ग्रे कलर का गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। वहीं, हिना खान का भी एक और लुक सामने आया है, जिसमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।