सीबीएसई टर्म 2 प्रैक्टिकल एग्जाम 2022
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीबीएसई 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट या इंटरनल असेसमेंट बुधवार 2 मार्च 2022 से शुरू होंगे और 10 दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के स्कूलों में होंगे। बोर्ड स्कूलों को बताया है कि प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स एक बार में ही अपलोड किए जा सकते हैं। इसलिए अपलोड करने से पहले मार्क्स कैलकुलेशन ठीक से कर लें। इसमें सुधार करने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
26 अप्रैल से शुरू होंगे सीबीएसई टर्म 2 थ्योरी एग्जाम
इससे पहले सीबीएसई ने सूचना दी थी कि 10वीं और 12वीं क्लास के टर्म 2 थ्योरी एग्जाम 26 अप्रैल 2022 से आयोजित जाएंगे। हालांकि बोर्ड (सीबीएसई) ने अभी तक टर्म 2 परीक्षाओं की डिटेल्ड डेटशीट (CBSE Term 2 Datesheet) अभी जारी नहीं की है। छात्रों को ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
सीबीएसई ने टर्म 2 प्रैक्टिकल परीक्षा तारीख के साथ जरूरी दिशानिर्देशों और एहतियाती उपायों की भी जानकारी दी है। परीक्षा के दौरान निगरानी का जिम्म बाहर के एग्जामिनरों को सौंपा जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं प्राइवेट स्कूल के छात्रों को टर्म 2 प्रैक्टिकल एग्जाम में बैठने की जरूरत नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
ये रहा नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिकं
CBSE Term 1 Result 2021: एक-दो नहीं, 5 तरीके से चेक कर सकते हैं सीबीएसई रिजल्ट