Oscar 2022 94th Academy Awards: लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में आज (28 मार्च) को ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी हुई, जहां बेस्ट ऐक्टर के लिए विल स्मिथ तो ‘कोडा’ ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, पूरी दुनिया को अपने गानों से थिरकाने वाले साउथ कोरियन बैंड BTS (Popular boy band BTS) की भी ऑस्कर में एंट्री हो गई। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी फेवरेट एनिमेटेड मूवी कौन सी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, BTS मेंबर्स RM, Jin, Suga, J-Hope, Jimin, V और Jungkook ने ऑस्कर 2022 में सरप्राइज अपीयरेंस दी। ये ग्रुप डॉल्बी थियेटर में मौजूद नहीं था। प्री-रिकॉर्ड सेगमेंट Favorite Film Musical With BTS में उन्होंने डिज्नी और पिक्सर एनिमेटेड मूवीज की तारीफ की।
Jimin ने कोको (coco) के बारे में बात की, जो पिक्सर/डिज्नी एनिमेटेड मूवी है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी और इसे दो ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे। RM ने इस मूवी को मास्टरपीस बताया और कहा कि उन्होंने तीन बार ये फिल्म देखी और वो इसे देखकर रोए भी। V ने कहा कि पिक्सर अद्भुत है।
फिर J-Hope ने डिज्नी मूवीज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो डिज्नी मूवीज पसंद करते हैं। Jin ने भी कहा कि डिज्नी मूवीज में इमोशंस भी होते हैं। J-Hope ने कहा कि उन्हें अलादीन पसंद है। ये सुनकर RM ने कहा विल स्मिथ की अलादीन। 2019 में अमेरिकन म्यूजिकल फैंटेसी मूवी ‘अलादीन’ में विल स्मिथ ने काम किया था।
अगला लेखOscars 2022: Amy Schumer ने ली Leonardo Dicaprio की गर्लफ्रेंड पर चुटकी, दर्शक रोक नहीं पाए हंसी