न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Apr 2022 08:50 PM IST
सार
सोनीपत में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दिल्ली समेत कई जिलों का दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा है।
ख़बर सुनें
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फ्लैट नंबर-53 में लगी भयानक आग में फैक्टरी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत जिले के अलावा आसपास के जिलों और दिल्ली से दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग के कर्मचारी जुटे हैं।
सोनीपत के कुंडली इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। हरियाणा के विशेष अनुरोध पर दिल्ली दमकल सेवा ने भी अपने दमकल कर्मियों को ऑपरेशन के लिए भेजा है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। दिल्ली दमकल सेवा
A fire has broken out in a chemical factory in the Kundli area of Sonipat, Haryana. On the special request of Haryana, the Delhi fire service also sent its firefighters for the operation. The cause of the fire is not yet known: Delhi Fire Service pic.twitter.com/ml5PRPqpEu
— ANI (@ANI) April 17, 2022