सोनीपत: कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, दिल्ली समेत कई जिलों से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Apr 2022 08:50 PM IST

सार

सोनीपत में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दिल्ली समेत कई जिलों का दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा है।  

ख़बर सुनें

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फ्लैट नंबर-53 में लगी भयानक आग में फैक्टरी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत जिले के अलावा आसपास के जिलों और दिल्ली से दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग के कर्मचारी जुटे हैं। 

विस्तार

सोनीपत के कुंडली इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। हरियाणा के विशेष अनुरोध पर दिल्ली दमकल सेवा ने भी अपने दमकल कर्मियों को ऑपरेशन के लिए भेजा है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। दिल्ली दमकल सेवा

Source link

Enable Notifications OK No thanks