09:46 AM, 20-Apr-2022
अमित शाह और भाजपा दिल्ली की शांति को भंग करना चाहते हैं: अमानतुल्लाह खान
आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने जहांगीरपुरी में निगम द्वारा बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा दिल्ली की शांति को भंग करना चाहते हैं। ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो संदेश में ओखला विधायक ने कहा कि, एक विशेष समुदाय के घरों को ढहाए जाने का मतलब उन्हें रमजान के पावन माह में परेशान करना है। अवैध अतिक्रमण के नाम पर यह कार्रवाई करना आने वाले समय में इलाके के सामाजिक वातावरण को खराब करेगा।
09:15 AM, 20-Apr-2022
बुलडोजर की कार्रवाई के चलते इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात
नगर निगम द्वारा अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई होने के चलते बुधवार सुबह से ही जहांगीरपुरी इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। पिछली पत्थरबाजी व विरोध की घटनाओं को देखते हुए आज छत से लेकर सड़क तक भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
Heavy police deployment continues in Delhi’s Jahangirpuri area to maintain law and order in the city.
Stone-pelting incidents took place on April 16 evening during a religious procession here. pic.twitter.com/479mFbD7Ua
— ANI (@ANI) April 20, 2022
09:12 AM, 20-Apr-2022
स्थानीय लोग हैं परेशान
नगर निगम द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से स्थानीय लोग परेशान हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वह लोग यहां कबाड़ का सामान इकट्ठा करते हैं। लेकिन अब हमें पता चला है कि बुलडोजर आने वाला है इसलिए हम अपना सामान यहां से हटा रहे हैं।
08:53 AM, 20-Apr-2022
जहांगीरपुरी बवाल: बुलडोजर की कार्रवाई पर बोले आप विधायक- अमित शाह और भाजपा भंग करना चाहते हैं दिल्ली की शांति
हिंसा वाले इलाके में आज यानी बुधवार और गुरुवार को कार्रवाई होगी। बुधवार से बृहस्पतिवार तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली पुलिस से सहयोग मांगा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन जोन के सहायक आयुक्त ने दिल्ली पुलिस के उत्तर पश्चिम जिला के उपायुक्त से पुलिस बल मांगने के लिए मंगलवार को ही पत्र भेजा। उन्होंने पत्र में बताया कि जहांगीरपुरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, निर्माण/रखरखाव विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता विभाग, पशु चिकित्सा विभाग आदि ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का कार्यक्रम तय किया है।