AC नहीं कर रहा कूलिंग? घर में ही कर सकते हैं रिपेयर


नई दिल्ली। गर्मियां बढ़ने के साथ AC की कूलिंग भी कम हो जाती है। ऐसे में आप कुछ बदलाव करके दोबारा कूलिंग बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बदलाव करने के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें करने के साथ ही AC दोबारा नए जैसी कूलिंग करने लगेगा। साथ ही इसके लिए आपको किसी इंजीनियर की भी जरूरत नहीं है। AC रिपेयर करने के कई आसान तरीके या घरेलू उपाय के बारे में जानने के लिए ये खबर पूरी जरूर पढ़ें-

सर्विस करवाने से भी कूलिंग करने लगेगा AC-

कई बार सर्विस नहीं होने की वजह से भी AC कूलिंग नहीं करता है। लेकिन कई घरेलू उपाय करने के बाद आपका AC बिल्कुल नए जैसा हो जाएगा। अगर आप सर्विस इंजीनियर से नहीं करवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए खुद ही कुछ उपाय करना होगा। घर में अगर आपके पास कोई तेज प्रेशर है तो आप खुद ही AC की आउटडोर यूनिट को साफ कर सकते हैं। हालांकि कंपनी से AC सर्विस करवाने से आपको दोगुने पैसे देने पड़ सकते हैं।

Indoor Unit साफ करना भी जरूरी-

अगर AC कूलिंग नहीं कर रहा है तो आपको Indoor Unit साफ करना भी बहुत जरूरी है। Indoor Unit के फिल्टर को साफ करके भी कूलिंग बढ़ाई जा सकती है। लेकिन Indoor Unit साफ करते समय आपको बहुत बारीक चीजों पर भी ध्यान देना होता है। क्योंकि एक जरा सी गलती करने से आपके AC की कूलिंग कम हो सकती है। AC ठीक रखने के लिए आपको हमेशा Indoor Unit को साफ रखना होता है।

Gas Check करवाना भी जरूरी-

आपके पास Split AC है तो ये बहुत जरूरी है कि आप उसकी गैस भी चेक करवाते रहें। क्योंकि गैस कम होने की स्थिति में भी AC कूलिंग नहीं करता है। जबकि हमें लगता है कि ऐसा सर्विस या मौसम की वजह से हो रहा है। जबकि ऐसा गैस की वजह से भी हो सकता है। गैस चेकिंग के लिए आपको इंजीनियर से भी पूछना चाहिए। लेकिन याद रहे नॉन इनवर्टर और इनवर्टर एसी में गैस प्रेशर अलग-अलग होता है। इसलिए आपको ये हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

Source link

Enable Notifications OK No thanks