Additional Charge: सिंधिया को इस्पात मंत्रालय, ईरानी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला 

ख़बर सुनें

केंद्रीय मंत्रिमंडल से आज इस्तीफा देने वाले मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह के मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय जबकि स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

नकवी और आरसीपी सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा है। इससे पहले कैबिनेट बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों की तारीफ की थी। नकवी के पास अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय जबकि आरसीपी सिंह के पास इस्पात मंत्रालय था। आज नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।  

नकवी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता भी थे। हाल ही में हुए राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा ने उन्हें कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था। तब से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें एनडीए का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार या फिर किसी बड़े राज्य का राज्यपाल बना सकती है। 

वहीं, आरसीपी सिंह जनता दल यू के राज्यसभा सांसद थे लेकिन नीतीश कुमार से मनमुटाव के चलते उन्हें दोबारा उच्च सदन का टिकट नहीं मिला। कहा जाता है कि भाजपा से बढ़ती नजदीकियों ने उन्हें अपनी पार्टी से दूर कर दिया। कयास हैं कि उन्हें भी कोई अहम जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks