चकाचक साफ होंगे सारे कपड़े! इन सस्ती पोर्टेबल वॉशिंग मशीन्स को ले आएं घर, हर महीने 200 रुपये का खर्च


नई दिल्ली। ऑफिस और घर का का काम करते हुए हम सभी कई बार इतने ज्यादा बिजी हो जाते हैं कि कुछ काम हमारे कई दिनों तक टलते चले जाते हैं। इन्हीं कामों में से एक है कपड़े धोना। अब वैसे तो ये इतना बड़ा काम नहीं है लेकिन अगर वॉशिंग मशीन न हो तो ये काम किसी पहाड़ से भी कम नहीं है। अब हर किसी के पास तो वॉशिंग मशीन नहीं होती है, ऐसे में कई लोग चाहते हैं कि वो एक पोर्टेबल और सस्ती वॉशिंग मशीन खरीद लें। खासतौर से वो बच्चे जो घर से दूर हॉस्टल में रहते हैं।

अगर आप भी इसी तरह की वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको Amazon पर उपलब्ध दो पोर्टेबल वॉशिंग मशीन की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस्तेमाल करने के बाद इन्हें आप कहीं भी फोल्ड कर रख सकते हैं। इनकी कीमत भी कम है और अगर आप चाहें तो इन्हें EMI पर भी खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन पोर्टेबल वॉशिंग मशीन्स के बारे में।

Hilton 3 kg Semi-Automatic Top Loading Washing Machine:
इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन की कीमत 5,999 रुपये है। इसे 40 फीसद डिस्काउंट के साथ 3,604 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे 170 रुपये हर महीने देकर घर लाया जा सकता है। इसमें 1 वॉश प्रोग्राम दिया गया है। इसके साथ 1 साल की प्रोडक्ट पर वारंटी और 1 साल की मोटर पर वारंटी दी गई है। इसकी कैपेसिटी 3 किलो की है और ड्रायर की 1 किलो की क्षमता है। इसकी वॉश और स्पिन पावर 190W की है।

Yagviz Portable Washing Machine: यह मिनी फोल्डेबल वॉशिंग मशीन है जिसकी कीमत 3,499 रुपये है। इसे 65 फीसद के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसे 165 रुपये हर महीने देकर घर लाया जा सकता है। यह एनर्जी सेविंग है। इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। यह काफी पोर्टेबल और लाइटवेट है। इसमें मल्टी-फंक्शन दिए गए हैं। इसकी कैपेसिटी 2 किलो की है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks