रोमांस के चक्कर में अमेरिका के क्रिप्टो होल्डर्स को हो रहा बड़ा नुकसान


अमेरिका में बड़ी संख्या में क्रिप्टो होल्डर्स को स्कैमर्स निशाना बना रहे हैं। कम जानकारी रखने वाले क्रिप्टो इनवेस्टर्स को रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामले अमेरिका में बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में नुकसान उठाने वालों में अधिकतर 20-40 वर्ष के आयु वर्ग के लोग होते हैं।

इस बारे में BanklessTimes की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में क्रिप्टो इनवेस्टर्स को पिछले वर्ष की शुरुआत से इस वर्ष मार्च तक ऐसे मामलों में लगभग 18.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके अलावा फ्रॉड के अन्य मामलों में इन इनवेस्टर्स ने एक अरब डॉलर से अधिक गंवाए हैं। BanklessTimes के CEO Jonathan Merry ने बताया, “रोमांस के चक्कर में इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोमांस की उनकी खोज जालसाजों के लिए उन्हें निशाना बनाने में मददगार होती है। यह आकर्षण ऐसा होता है कि जिससे बड़ी संख्या में लोग शिकार बन जाते हैं और उन्हें वास्तविकता का पता चलने तक बड़ा नुकसान हो जाता है।” 

पिछले वर्ष Sophos सायबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने लगभग 14 लाख डॉलर के एक Bitcoin वॉलेट की पहचान की थी। इन बिटकॉइन को लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स पर लोगों के साथ जालसाजी से एकत्र किया गया था। पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर लोगों के साथ रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामलों में भी तेजी आई है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) की एक यूनिट ने इस बारे में ट्विटर पर चेतावनी भी दी थी। इसमें लोगों को अंजान लोगों के साथ व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी को साझा नहीं करने की सलाह दी गई थी। 

इसके अलावा अमेरिकी लोगों के साथ इनवेस्टमेंट से जुड़े स्कैम भी हो रहे हैं। क्रिप्टो स्कैमर्स अब ठगी के लिए LinkedIn को भी जरिया बना रहे हैं। अमेरिका की इनवेस्टिगेशन एजेंसी FBI ने यह जानकारी दी है। क्रिप्टो स्कैमर्स प्रोफेशनल फाइनेंशियल एडवाइजर्स के तौर पर खुद को पेश कर LinkedIn यूजर्स से संपर्क कर रहे हैं। इन यूजर्स को स्कैम वाली स्कीम्स की पेशकश की जा रही है।  CNBC की एक रिपोर्ट में FBI के स्पेशल  एजेंट Sean Ragan के हवाले से बताया गया था कि कुछ यूजर्स को क्रिप्टो स्कैम्स के कारण 2 लाख डॉलर से लेकर 16 लाख डॉलर तक का नुकसान हुआ है। Ragan ने कहा था, “इस प्रकार की ठगी पर रोक लगाना जरूरी है क्योंकि इसके बहुत से शिकार हो सकते हैं। बहुत से लोगों को इससे नुकसान हो चुका है।” 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Source link

Enable Notifications OK No thanks