तेलुगू फिल्मों से अनिल कपूर ने की थी करियर की शुरुआत, राज कपूर के गैराज में रहा था परिवार


तेलुगू फिल्मों से अनिल कपूर ने की थी करियर की शुरुआत, राज कपूर के गैराज में रहा था परिवार | Entertainment Podcast

बेहतर अनुभव के लिए अपनी सेटिंग्स में जाकर हाई मोड चुनें।

अनिल कपूर

Play

4:24

दोस्तों आज बात होगी अभिनेता अनिल कपूर की…1956 को मुंबई में जन्मे अनिल कपूर भारतीय सिनेमा एक बड़ी हस्ती हैं ….अनिल कपूर एक खुली किताब की तरह हैं। उनकी लाइफ किसी से छिपी नहीं है। लेकिन आज हम अनिल के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद ही आपने कभी सुना हो। आज भले ही अनिल कपूर ने देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन जब उनका परिवार मुंबई आया था तो वे राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे। बाद में उन्होंने मिडिल क्लास इलाके में एक कमरा किराए पर ले लिया था। अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर की लगन के चलते उनके परिवार को एक अच्छी लाइफ मिल पाई। सुरेंद्र कपूर फिल्म डायरेक्टर थे इसलिए अनिल का रुझान शुरू से फिल्मों की तरफ रहा। अनिल ने बतौर लीड एक्टर अपनी पहली डेब्यू फिल्म 1980 में तेलुगु सिनेमा में की थी। यह फिल्म थी ‘वामसा व्रुक्षम’। हालांकि, इससे पहले अनिल 1979 में डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे-तुम्हारे’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुके थे।

… Read More

तेलुगू फिल्मों से अनिल कपूर ने की थी करियर की शुरुआत, राज कपूर के गैराज में रहा था परिवार

X

सभी 201 एपिसोड

अनिल कपूर

दोस्तों आज बात होगी अभिनेता अनिल कपूर की…1956 को मुंबई में जन्मे अनिल कपूर भारतीय सिनेमा एक बड़ी हस्ती हैं ….अनिल कपूर एक खुली किताब की तरह हैं। उनकी लाइफ किसी से छिपी नहीं है। लेकिन आज हम अनिल के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद ही आपने कभी सुना हो। आज भले ही अनिल कपूर ने देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन जब उनका परिवार मुंबई आया था तो वे राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे। बाद में उन्होंने मिडिल क्लास इलाके में एक कमरा किराए पर ले लिया था। अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर की लगन के चलते उनके परिवार को एक अच्छी लाइफ मिल पाई। सुरेंद्र कपूर फिल्म डायरेक्टर थे इसलिए अनिल का रुझान शुरू से फिल्मों की तरफ रहा। अनिल ने बतौर लीड एक्टर अपनी पहली डेब्यू फिल्म 1980 में तेलुगु सिनेमा में की थी। यह फिल्म थी ‘वामसा व्रुक्षम’। हालांकि, इससे पहले अनिल 1979 में डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे-तुम्हारे’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुके थे।

मनोरंजन की खबरें

बॉलीवुड के कई सितारों के बाद अब अजय देवगन भी डिजिटल स्पेस पर डेब्यू कर रहे हैं। वे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी नई क्राइम ड्रामा सीरीज ‘रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस’ में नजर आने वाले हैं। हॉलीवुड सिंगर क्रिस ब्राउन पर कैलिफोर्निया में बलात्कार के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। विद्युत जामवाल ने दरियादिली दिखाते हुए एकवीरा कलारीपयट्टू अकादमी को दान किए  5 लाख रुपए।

खलनायक

दोस्तों बॉलीवुड में ऐसे कई खलनायक रहे हैं जिनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। कुछ किरदार तो अमर हो गए। ऐसा ही एक किरदार है फिल्म शोले के गब्बर सिंह का जिसे अमजद खान ने निभाया था…दोस्तों 45 साल बाद भी अगर शोले फिल्म किसी लिए याद की जाती है तो वो है उसके दमदार किरदार गब्बर सिंह की वजह से। अपनी हनकदार आवाज और खतरनाक चेहरे से दर्शकों के दिल में खौफ पैदा कर देने वाला गब्बर ही इस फिल्म का असली ‘हीरो’ माना जाता है। इसी भूमिका को निभाकर उस दौर के नवोदित कलाकार अमजद खान हर दर्शकों के दिल में अमर हो गए। एक जालिम खलनायक होने के बावजूद भी यह उस किरदार की लोकप्रियता ही थी कि गब्बर के नाम पर ही शोले के बाद आज तक आधा दर्जन फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गब्बर की भूमिका अमजद खान को कैसे मिली। किस तरह एक नए नवेले कलाकार ने जिसके नाम को भी उस फिल्म से पहले तक शायद ही कोई जानता हो इस खतरनाक किरदार को लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचा दिया। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही किस्से जो गब्बर के बारे में आपने तक शायद ही पहले सुने हों।

मनोरंजन की खबरें

चर्चा ये है कि जूनियर एनटीआर अपनी अगली फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ काम करने वाले हैं। इसक निर्माण बूची बाबू करेंगे जो एक पैन इंडिया फिल्म है। कन्नड़ फिल्म निर्माता कट्टे रामचंद्र का बंगलूरु में निधन हो गया, वे 75 साल के थे। इनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। विवादित बयान के बाद भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में श्वेता तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

सचिन देव बर्मन

सचिन देव बर्मन, संगीत की दुनिया में एक ऐसा नाम जिसने अपने सुरों से एक नए युग की शुरुआत की। उनके नगमों और संगीत को चाहकर भी नहीं भुलाया जा सकता है। आज उनके चाहने वालों के लिए उनके संगीत के सफर के साथ हम लाए हैं कुछ अनसुने किस्से। ये किस्से सुन आप जान पाएंगे कि कितने अद्भुत थे एसडी बर्मन। एसडी बर्मन को अलग-आलग राज्य के संगीत प्रेमी अलग-अलग नामों से पुकारते थे। कोलकाता के लिए वो “सचिन कारता” तो मुंबई के लिए “बर्मन दा” थे। इसी तरह बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के रेडियो श्रोताओं में “शोचिन देब बोर्मोन” के नाम से जाने जाते थे। वहीं सिने जगत के लिए “एस.डी” थे। एसडी बर्मन त्रिपुरा के राजा नबद्वीप चंद्र देव बर्मन के बेटे थे। सचिन 9 भाई-बहनों में से एक थे।

मनोरंजन की खबरें

अंडरगार्मेंटस को लेकर दिए विवादित बयान के बाद टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर कार्रवाई की मांग की जाने लगी है। मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए हैं, दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गोवा में सात फेरे लिए। भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी भी बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही है… वे साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा सीरीज ‘मिथ्या’ के साथ डेब्यू के लिए तैयार हैं।

यश चोपड़ा

दोस्तों आज हम बात करेंगे मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा की…भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फैलाई मोहब्बत की खुशबू की महक आज भी हिंदी सिनेमा में बरकरार है…उन्होंने युवाओं की नब्ज पर हाथ रखकर अपनी फिल्मों में रोमांस की इबारत लिखी। समाज में प्रेम ने जैसे-जैसे रूप बदले यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों में उन्हें रंग दिया। उन्होंने हिंदी सिनेमा को दाग, कभी-कभी, सिलसिला, चांदनी, लम्हें, दिल तो पागल है और वीर-जारा जैसी यादगार फिल्में दी।

मनोरंजन की खबरें

गणत्रंत दिवस के मौके पर अमिताभ बच्चन,मनोज बाजपेयी समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकानाएं दी। उन्होंने देश के महान शहीदों के त्याग और बलिदान को याद किया। साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से फैन्स को दीवाना बनाने वाली रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
 

किशोर

आशा भोसले और किशोर के गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इन दोनों ने जब भी साथ में गाया, गाना हिट हुआ। लेकिन यह बहुत कम लोगों को पता है कि किशोर कुमार से जब आशा भोसले की पहली मुलाकात हुई थी तब आशा, किशोर कुमार को देखकर डर गई थीं। आशा भोसले उन्हें लड़कियों का पीछा करने वाला मनचला समझ बैठी थीं। किस्सा यह है कि एक गाने के लिए आशा और किशोर को चुना गया। इस गाने के पहले दोनों ने ही एक-दूसरे को नहीं देखा था। गाने की रिकार्डिंग के लिए दोनों को स्टूडियो पहुंचना था। उन दिनों न तो आशा के पास अपनी गाड़ी थी और न ही किशोर कुमार के पास। यह दोनों ही अलग-अलग जगहों से आकर मुंबई के मलाड स्टेशन में पहुंचे।

मनोरंजन की खबरें

15 साल बाद शिल्पा शेट्टी को  मिली राहत, रिचर्ड गेरे किसिंग केस पर मुंबई कोर्ट ने दी माफी। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर कॉमेडी फिल्म बधाई दो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, इसने लोगों का गुदगुदाना शुरू कर दिया है। अमेरिकन अभिनेत्री और संगीतकार इवान रेचल वुड ने मैरीलिन मैनसन पर रेप जैसा गंभीर आरोप लगाया है।

© 2021-22 Amar Ujala Limited

image Source

Enable Notifications OK No thanks