कभी लहराती तो कभी बलखाती दिखीं अंजलि अरोड़ा, लेटेस्ट डांस वीडियो में ढा रही हैं जबरदस्त कहर


इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा का जलवा अभी भी बरकरार है। कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ से आने के बाद पॉप्युलैरिटी को इनकी बढ़ी ही है। फैन फॉलोइंग में भी तगड़ी बरकत हुई है। काचा बादाम पर पूरी दुनिया को नचा देने वाली अंजलि सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। यहां फोटो और वीडियो शेयर कर वह वहां गदर काटती रहती हैं। लोग भी भर-भरकर कॉमेंट्स और लाइक्स देते हैं और प्यार लुटाते हैं। अब तो उन्होंने अपना ट्रांसफॉर्मेशन भी कर लिया है, जिसमें वह और भी कहर ढा रही हैं।

अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक धुन पर थिरक रही हैं। उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स और ब्रालेट के साथ एक श्रग कैरी किया हुआ है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। इतना ही नहीं तेज हवाओं में उनकी लहराती जुल्फें भी लाखों दिलों को घायल कर रही हैं। अंजलि ने खुद को काफी मेनटेन किया हुआ है। शो और अब में काफी अंदर दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि कई किलो वजन उन्होंने घटा लिया है। अंजलि अरोड़ा ने वजन कम करने के साथ-साथ नया हेयर कट भी लिया है, जिसमें उसका नया लुक निखरकर सामने आ रहा है।


अंजलि अरोड़ा का प्यार चढ़ा जब परवान
अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर 11.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। लेकिन वह खुद 102 लोगों को फॉलो करती हैं। लेकिन इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी का नाम शामिल नहीं है। स्टैंडअप कमीडियन और उनका रिश्ता लॉक अप में तो परवान चढ़ा था। लेकिन उसके बाद ऐसा बिखरा कि दोनों को साथ में एक हाय-हेलो करते भी नहीं देखा गया। #Munjali भी शो के बाद धरा का धरा रह गया। फैन्स को हालांकि गहरा झटका जरूर लगा लेकिन अब वह संभल गए।


अंजलि अरोड़ा लगा रही हैं अदाओं का तड़का
अंजलि अरोड़ा ने अब तक अपने इंस्टा हैंडल पर करीब 700 पोस्ट किए हैं। इसमें से 90 फीसदी तो वह अपने हुस्न और ग्लैमर का ही तड़का लगाती दिखाई दे रही हैं। वह कमिटेड हैं। लेकिन कभी भी उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट नहीं की। हां, एक बार दोनों को साथ में पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। इसके बाद इन्हें एक जूलरी शॉप पर भी साथ में देखा गया था, लेकिन कभी भी उन्होंने उनके साथ कोई तस्वीर फैन्स के साथ शेयर नहीं की।



image Source

Enable Notifications OK No thanks