अंजलि अरोड़ा के वीडियो देख लोग भरते हैं आहें
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) एक अच्छी डांसर हैं या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन रील्स में किए गए उनके सभी स्टेप्स लोग कॉपी जरूर करते हैं। वह लोगों के बीच इतनी पॉपुलर हैं कि एक झलक पाने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्हें देख आहें भरते हैं।
मुनव्वर फारूकी को दे बैठी थीं दिल
अंजलि अरोड़ा को हाल में OTT पर स्ट्रीम हुए रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में देखा गया था। यहां उनकी केमेस्ट्री स्टैंडअप कमीडियन के साथ खूब पसंद की गई थी। इन्होंने तो मुनव्वर को प्रपोज तक कर दिया था। फैन्स ने इन दोनों के नाम का हैशटैग बना लिया था। इन्हें अंजलि भाभी पुकारने लगे थे। लेकिन शो से बाहर आते ही इनके बीच इतनी दूरियां बढ़ गई कि आज तक इन्होंने बात ही नहीं की।
कई म्यूजिक वीडियोज कर चुकी हैं अंजलि अरोड़ा
अंजलि अरोड़ा कई म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने हरियाणवी सॉन्ग से लेकर पंजाबी गानों के म्यूजिक वीडियो में काम किया है। एक्ट्रेस ने दिलेर खरकिया के गाने ‘तेरे बारगी’ ( Sadgi Teri Ne Dil Touch Karke) गाने में लीड रोल निभाया है। ‘टिक टॉक’ स्टार रह चुकीं अंजलि अरोड़ा की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर इनके 11.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।