Yash: ‘केजीएफ’ स्टार यश के लिए फैंस के लिए आई बुरी खबर


साउथ अभिनेता यश फैंस के फेवरेट बन गए हैं। वह आखिरी बार ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ‘केजीएफ 2’ की रिलीज के बाद से ही फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए फैंस के अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। लेकिन इन सबके बीच यश के फैंस ये भी जानना चाहता है कि उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी। इसी वजह से बीते दिन सोशल मीडिया पर ‘यश 19’ तक ट्रेंड करने लगा था। लेकिन अब रॉकी भाई के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।   

दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यश अपनी अगली फिल्म का जल्द ही एलान कर सकते हैं और इन खबर से ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हो गए, जिसके चलते देखते ही देखते रविवार को ट्विटर पर यश 19 ट्रेंड करने लगा। लेकिन अब खबर आ रही है कि यश अपनी किसी भी फिल्म का एलान नहीं करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि यश ने अपनी आने वाली फिल्म के एलान को लंबे समय तक रोकने का फैसला लिया है, जिस वजह से अब फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म की जानकारी नहीं मिल पाएगी। 

पूजा हेगड़े संग नजर आएंगे यश

यश अपनी अगली फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नजर आ सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि उनकी अगली फिल्म का नाम ‘यश 19’ हो सकता है। पूजा हेगड़े को ‘यश 19’ के निर्माताओं द्वारा संपर्क किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन नर्तन द्वारा किया जाएगा। बता दें कि नर्तन वही हैं, जिन्होंने 2017 में आई कन्नड़ फिल्म ‘मुफ्ती’ का निर्देशन किया था। यदि पूजा हेगड़े और मेकर्स इस प्रोजेक्ट पर राजी हो जाते हैं तो हम पहली बार अभिनेत्री और यश को स्क्रीन शेयर करते हुए देखेंगे

फैंस को है ‘केजीएफ 3’ का इंतजार

यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त और रवीना टंडन अहम भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अब फैंस को फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार है। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि ‘केजीएफ’ का तीसरा पार्ट 2025 तक रिलीज हो जाएगा। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी एलान नहीं किया गया है।  



Source link

Enable Notifications OK No thanks