घर से निकलने से पहले ये App बताएंगे तापमान, झुलसती गर्मी से मिलेगी राहत


नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी बढ़ती जा रही है। भयंकर लू चलने के कारण मौसम विभाग ने लोगों के घर के अंदर रहने की सलाह दी है। स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के इस दौर में आप गर्मी का बहुत आसानी से सामना कर सकते हो। साथ ही इससे आपको घबराने की भी कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसी ही ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप घर से बाहर निकलने से पहले कर सकते हो।

Weather Forecast: Live Weather

इस ऐप से आप आसानी से तापमान चेक कर सकते हो। साथ ही इसमें आपको लाइव मौसम की जानकारी भी प्राप्त होती है। साथ ही इस ऐप के सहारे आप वेदर चेनल भी बना सकते हो। इससे आप तापमान को लेकर पल-पल के लिए अपडेट रहेंगे।

Yahoo Weather-

Yahooo Weather पर मौसम से संबंधित पुख्ता जानकारी उपलब्ध होती है। इस ऐप पर आप पिछले कुछ दिनों का डेटा भी देख सकते हो। इसमें आपको कुछ तस्वीरें भी मिल जाएंगी, जिनकी मदद से आप मौजूदा तापमान की जानकारी भी एकत्रित कर सकते हो। इसमें UV Index और Sunset टाइमिंग भी उपलब्ध होगी।

Accuweather

Accuweather पर आप लोकल मौसम से संबंधित जानकारी एकत्रित कर सकते हैं। साथ ही इसमें आपको Animation भी देखने को मिलता है। यही वजह है कि इस ऐप पर मिलने वाली जानकारी से आपको बेहतर अपडेट मिलता है। यहां Map भी होता है, जिससे आप लोकेशन के हिसाब से तापमान का अंदाजा लगा सकते हो।

Weather Underground

Google Play Store पर इस ऐप को 4.5 रेटिंग मिली है। साथ ही इसे करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इसमें सेटेलाइट मैप, मौसम अलर्ट तक सब उपलब्ध होता है। इस ऐप को यूजर्स के द्वारा पसंद करने के पीछे मुख्य वजह है कि ये बिल्कुल सटीक तापमान बताती है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks