रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फेरे लेने के बाद जमकर जश्न मनाया। पहले दोनों ने केक काटा और फिर चीयर्स करते हुए शैंपेन का घूंट भरा। ये तस्वीर अब ऋषि और नीतू की फोटो के साथ कोलाज बनकर वायरल हो रही है। कपूर फैमिली हमेशा से शैंपेन या वाइन के ग्लास के साथ जश्न मनाती आई है। 42 साल पहले नीतू और ऋषि ने भी ठीक ऐसा ही किया था। उनकी शादी की पुरानी फोटो वायरल हो रही है। दोनों ने 22 जनवरी 1980 में शादी की थी।
बैसाखी से जुड़ा खास नाता
इससे पहले 13 तारीख को बैसाखी के मौके पर ऋषि और नीतू ने सगाई की थी। नीतू ने इंस्टाग्राम पर 43 साल पहले की फोटो भी शेयर की। 13 अप्रैल 1979 को ही दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। ठीक इसी दिन आलिया और रणबीर ने भी अपने रिश्ते पर रीति-रिवाजों की मुहर लगाते हुए रस्मों की शुरुआत की।
सास-बहू ने चुनी साड़ी
आलिया भट्ट ने रेड कलर के ब्राइडल लहंगे को डिच करते हुए सफेद रंग को चुना। वो सब्यसाची के आइवरी कलर की साड़ी में नजर आईं, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया। उन्होंने सिंपल लुक को चुना और यही सादगी फैंस को पसंद आ रही है। नीतू कपूर ने भी रिसेप्शन में ऐसी ही मिलती-जुलती साड़ी पहनी थी। उनकी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो वायरल हो रही है।
कम उम्र में हुआ प्यार
आलिया भट्ट को बहुत सालों पहले से ही रणबीर कपूर पर क्रश था। वो खुले आम अपने प्यार का इजहार भी करती थीं। उनकी ये अदा रणबीर को बहुत पसंद आई थी और 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। आपको बता दें कि नीतू भी जब सिर्फ 14 साल की थीं, तभी उन्हें ऋषि से प्यार हो गया था। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों प्यार में पड़ गए और कई सालों तक डेट करने के बाद फाइनली शादी कर ली थी।
ऋषि की पूरी हुई तमन्ना
ऋषि कपूर ने साल 2020 में 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। वो कैंसर से जंग लड़ रहे थे। डायरेक्टर सुभाष घई ने हाल ही में खुलासा किया था कि वो उसी साल बेटे रणबीर की ग्रैंड शादी की प्लानिंग कर रहे थे। वो दिसंबर में बेटे की शादी करना चाहते थे, लेकिन इससे पहले ही वो दुनिया से रुखसत हो गए। यही वजह है कि अपने बेटे रणबीर को सहरा बांधे देख नीतू कपूर को पति ऋषि की खूब याद आई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटे संग फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘ये कपूर साहब को डेडिकेटेड है। आपकी तमन्ना पूरी हुई।’