भज्जी की नई पारी: राजनीति के मैदान में उतर सकते हैं हरभजन सिंह, आम आदमी पार्टी भेज सकती है राज्यसभा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:32 PM IST

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के राजनीति में उतरने की संभावना है। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भज्जी को आम आदमी पार्टी पंजाब से राज्यसभा में भेज सकती है। 

ख़बर सुनें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह राजनीति में उतर सकते हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी पंजाब से राज्यसभा में भेज सकती है। 41 वर्षीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की नई नवेली सरकार हरभजन को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी सौंप सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में जालंधर में खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा कर चुके हैं। 

पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद भज्जी के नाम से मशहुर हरभजन ने ट्वीट करते हुए भगवंत मान को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, “आम आदमी पार्टी और हमारे नए मुख्यमंत्री बनने पर दोस्त भगवंत मान को बधाई। यह जानकर खुशी हुई कि वह भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले रहे हैं। यह माता जी के लिए गर्व का क्षण है।”

हरभजन के करियर की बात करें तो उन्होंने 367 अंतरराष्ट्रीय मैच में 711 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 28 बार पांच विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी दो टेस्ट शतक लगाए। 

आम आदमी पार्टी ने पहली बार पंजाब में भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व में 117 में से 92 सीटें जीतीं।  

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks