Bhupinder Singh: ‘किसी नजर को’ से लेकर ‘दिल ढूंढ़ता है’ तक, इन गानों के जरिए हमेशा दिलों पर राज करेंगे भूपिंदर सिंह


ख़बर सुनें

सोमवार रात संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर लेकर आई। संगीत की दुनिया के जाने-माने गायक और संगीतकार भूपिंदर सिंह का सोमवार शाम निधन हो गया। गायक के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी भारी आवाज के लिए मशहूर भूपिंदर सिंह ने बॉलीवुड के कई मशहूर गानों को अपनी आवाज दी। भूपिंदर सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके गाने हमेशा उन्हें हमारे बीच मौजूद रखेंगे। आइए जानते हैं गायक कुछ मशहूर गानों के बारे- 

मेरा रंग दे बसंती चोला

देशभक्ति की भावना से भरा गाना मेरा रंग दे बसंती चोला को भूपिंदर सिंह ने अपने सुरों से सजाया था। इस गाने को सुन आज भी लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाती है। यह गाना शहीद भगत सिंह पर आधारित फिल्म 23 मार्च 1931 शहीद में फिल्माया गया है। 

दिल ढूंढ़ता है फिर वही

साल 1975 को आई फिल्म मौसम के इस गानें को आज लोग काफी पसंद करते हैं। अपने दौर के इस मशहूर गाने को भी भूपिंदर सिंह ने अपनी आवाज दी थी। 

दुक्की पे दुक्की हो 

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी समेत अन्य कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्म सत्ते पे सत्ता के इस मशहूर गाने को भी भूपिंदर सिंह ने गाया था। फिल्म के साथ- साथ इसके गानों को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। 

 

प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया

फिल्म सत्ते पे सत्ता का एक और मशहूर और लोकप्रिय गाना प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया भूपिंदर सिंह ने ही गाया था। यह गाना आज भी हर आशिक के दिल की भावना जाहिर करता है। 

किसी नजर को तेरा

साल 1985 में आई फिल्म ऐतबार का यह गाना आज भी लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं। इस लोकप्रिय गाने कोभी दिवंगत गायक भूपिंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है।

विस्तार

सोमवार रात संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर लेकर आई। संगीत की दुनिया के जाने-माने गायक और संगीतकार भूपिंदर सिंह का सोमवार शाम निधन हो गया। गायक के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी भारी आवाज के लिए मशहूर भूपिंदर सिंह ने बॉलीवुड के कई मशहूर गानों को अपनी आवाज दी। भूपिंदर सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके गाने हमेशा उन्हें हमारे बीच मौजूद रखेंगे। आइए जानते हैं गायक कुछ मशहूर गानों के बारे- 



Source link

Enable Notifications OK No thanks