भाजपा का स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही


10:29 AM, 06-Apr-2022

ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है।

10:22 AM, 06-Apr-2022

राज्यसभा में तीन दशक बाद किसी पार्टी की संख्या 100 तक पहुंची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन दशक के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखें भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। 

10:22 AM, 06-Apr-2022

मां स्कंदमाता अपने दोनों हाथों में कमल का फूल थामें रहती हैं: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आज नवरात्रि की पांचवीं तिथि भी है, आज के दिन हम सभी मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। हम सबने देखा है कि मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और अपने दोनों हाथों में कमल का फूल थामें रहती हैं।

10:18 AM, 06-Apr-2022

भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही: पीएम मोदी

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।

10:12 AM, 06-Apr-2022

हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि  देश में हमारे विधायकों की संख्या 1,379 है, हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया। सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा लक्ष्य है। ये पार्टी गरीबों की पार्टी है।

10:11 AM, 06-Apr-2022

भाजपा की विकास यात्रा में पीएम मोदी का योगदान अभूतपूर्व: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो भाजपा की विकास यात्रा में अपने जीवन को लगाया है उसका परिणाम आज हमलोगों को दिख रहा है। मैं करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

10:03 AM, 06-Apr-2022

राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए: योगी

योगी ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।

09:57 AM, 06-Apr-2022

भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय: योगी 

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है।

09:45 AM, 06-Apr-2022

भाजपा का स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। पीएम मोदी सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्तोओं को संबोधित करेंगे। वहीं लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया।



Source link

Enable Notifications OK No thanks