Budhwar Upay: बुधवार के दिन करें ये खास उपाय, धन-दौलत में बढ़ोतरी होने के साथ घर में आएगी सुख-समृद्धि


Budhwar Upay- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Budhwar Upay

Budhwar Upay:  8 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 26 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। यह योग किसी भी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करने और प्रभु का नाम जपने के लिए बहुत उत्तम है। इस योग में जो भीकार्य शुरू किया जाता है वह अवश्य ही सिद्ध होता है अर्थात सफल होता है।

ऐसे में इस दिन अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए, अपने अन्दर अनेक शक्तियों के संचार के लिए, अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए, अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए और लंबी आयु की प्राप्ति के लिए, साथ ही बिजनेस की तरक्की के लिए, हर प्रकार की मुसीबतों से बाहर निकलने के लिए, अपने कार्यों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए, सुख-साधनों की प्राप्ति के लिए आदि के भय से मुक्ति पाने के लिए और पापबोध से छुटकारा पाने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से। 

  1. अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों में प्यार बनाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको दो इत्र की शीशी लेकर, उन दोनों पर सात बार मौली लपेटकर मन्दिर में दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में प्यार बना रहेगा।
  2. अगर आप ब्यूटी प्रोड्क्टस से संबंधी कोई बिजनेस करते हैं या किसी ऐसी जगह पर जॉब करते हैं, जहां ब्यूटी प्रोड्क्टस का कोई काम होता है, तो अपने काम में तरक्की पाने के लिये इस दिन आपको मन्दिर में कपूर का दीपक जलाना चाहिए और उसकी लौ को दोनों हाथों से लेकर अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको काम में अवश्य ही तरक्की मिलेगी।
  3. अगर आप अपने धन-धान्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो इस दिन आपको मां लक्ष्मी के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है – श्रीं ह्रीं श्रीं। साथ ही गाय को उबले हुए आलू में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर खिलानी चाहिए और गऊ माता का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। 
  4. अगर आप अपनी संतान से सुख-सहयोग पाना चाहते हैं, तो इस दिन आपको मन्दिर में सवा किलो जौ का दान करना चाहिए और शुक्र के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है –ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:। ऐसा करने से आपको अपनी संतान से सुख-सहयोग मिलने लगेगा। 
  5. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवनसाथी को बिजनेस में खूब लाभ मिले, तो इस दिन आपको किसी किसान या कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े किसी व्यक्ति को आदरपूर्वक सफेद रंग की शर्ट गिफ्ट करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवनसाथी को बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा।
  6. अगर आपको मन चाहा जीवन साथी पाने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये इस दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का21 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। मंत्र जाप के बाद मां दुर्गा को इलायची का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी अड़चनें अपने आप दूर होती चली जायेंगी।
  7. अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों में सुख बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिये इस दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद देवी मां को सफेद पुष्पों की पुष्पांजलि चढ़ानी चाहिए। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। अगर आप आज के दिन दुर्गा चालीसा का पूरा पाठ न कर पाये तो आज के दिन दुर्गा चालीसा का कुछ हिस्सा पढ़ें और बाकी का हिस्सा अगले आठ दिनों के दौरान थोड़ा-थोड़ा करके पढ़ लें। इस दुर्गा चालीसा का पाठ करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में सुख बना रहेगा
  8. अगर आपके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, जिससे आपके घर की सुख-शांति गायब हो गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए इस दिन आपको 2 कपूर और 12 लौंग लेकर एक गोबर के कंडे या उपले पर जलानी चाहिए।  ये उपाय करने से आपके परिवार में चल रही परेशानी दूर होगी और आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
  9. अगर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ रही है तो उससे बचने के लिये इस दिन आपको मां दुर्गा के इस मंत्र का 5 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।। जाप के बाद माता को पांच फलों का भोग लगाना चाहिए।  ऐसा करने से स्वास्थ्य को लेकर आपको जो भी परेशानी झेलनी पड़ रही है, उससे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
  10. अगर आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इसके लिये इस दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा की विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय ही एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी मां के सामने रखना चाहिए। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को वहां से उठाकर अपनी तिजोरी या अपनी पैसों वाली अलमारी में रख लें। ये खास उपाय करने से आपके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  11. अगर आपको किसी चीज़ का भय बना रहता है या आपको कोई नया काम शुरू करने से डर लगता है तो अपने भय पर, अपने डर पर काबू पाने के लिये आज के दिन आपको देवी दुर्गा के मंत्र का दो बार जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणी। 

ये भी पढ़ें – 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

Aries Monthly Horoscope June 2022: मेष राशि वालों को हो सकती है ये परेशानी

Shani Vakri Gochar: शनि चल रहे हैं उल्टी चाल, इन 5 राशियों को हो सकता है धन का नुकसान

Vastu Shastra: घोड़ों की किस रंग की तस्वीर या मूर्ति लगाने से मिलेगी सफलता? जानिए

 



image Source

Enable Notifications OK No thanks