नकली नोट देखते ही पकड़ लेती हैं ये ऐप, भूलकर भी नहीं होगा धोखा, मोबाइल में करें डाउनलोड


नई दिल्ली। नकली नोट सबके लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। नकली नोटों को पहचानना भी कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। अब ये काम भी तकनीक के सहारे आसानी से किया जा सकता है। अगर आपके साथ भी नकली नोट को लेकर कोई धोखा हो चुका है तो आज ही अपने मोबाइल में ये ऐप्स डाउनलोड कर लें। क्योंकि ये ऐप्स समय समय पर आपको नकली नोट को लेकर सतर्क करती हैं और पहचान बताती हैं-

INR Fake Note Check Guide-

Android यूजर्स Play Store से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप एक गाइड की तरह काम करती है। इस ऐप के द्वारा नकली नोट को लेकर जागरूक किया जाता है। ऐप बनाने वाली कंपनी दावा करती है कि ये ऐप नोट की तस्वीर डालने के बाद बता देती है कि नोट नकली है या असली। इसमें नोटफिकेशन के सहारे यूजर को साथ ही साथ जागरूक भी किया जाता है। नोटफिकेशन के सहारे नोट की पहचान को लेकर बताया भी जाता है।

Counterfeit Money Detector-

Playstore पर मौजूद ये इंटरनेशनल ऐप है। इसमें आपको ऐप ओपन करने के बाद देश की पहचान डालनी होती है। देश के बारे में भरने के बाद करेंसी के बारे में जानकारी आती है। इस ऐप में आपको कई सारे फीचर मिलते हैं। इसमें भी नोटिफिकेशन के जरिये यूजर को नोट के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। भारत की नहीं इस ऐप में आपको हर देश की करेंसी से संबंधित जानकारी मिलती है।

Chkfake app-

ये iOS और Android दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें नोट की फोटो अपलोड करनी होती है। इसके बाद ये ऐप नोट के बारे में जानकारी एकत्रित करने के बाद नतीजा देती है। यानी जिस नोट की फोटो आपने अपलोड की है, उसे ये पहले खुद सर्च करती है। साथ ही उसके बाद नोट से संबंधित सभी जानकारी यूजर को दी जाती है। नोट के बारे में यूजर खुद भी सभी जानकारी हासिल कर सकता है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks