CBSE CGPA to Percentage: सीजीपीए अंको को परसेंट के रूप में ऐसे बदलें, जानें पूरी प्रक्रिया


आपने सीबीएसई रिजल्ट (CBSE Term 1 Result) में CGPA शब्द देखा होगा लेकिन आप सोचते होंगे कि इसे प्रतिशत में कैसे बदला जाए और इसकी प्रक्रिया कैसी है? इस लेख के माध्यम से हम CGPA से प्रतिशत में बदलने की प्रक्रिया के बारें में चर्चा करेंगे। 2010 में, सीबीएसई (CBSE) 10वीं कक्षा के छात्रों को अंक देने के लिए एक ग्रेडिंग सिस्टम (Grading System) लेकर आया था। इस पैटर्न को सतत और व्यापक मूल्यांकन यानी CCE कहा जाता था।

छात्रों को उनके अंकों के अनुसार रिजल्ट में A से E ग्रेड तक दिया जाता है। सीबीएसई ग्रेडिंग सिस्टम दस स्केल सिस्टम (Ten Scale System) पर आधारित है। प्रत्येक विषय में ग्रेड पर्याप्त संख्या 10 तक परिवर्तित किए जाते हैं।

CGPA से Percent में बदलने का तरीका-
सीबीएसई ने सीजीपीए को प्रतिशत में बदलने के लिए एक मैनुअल विधि बताई है जिसके अनुसार छात्र प्रत्येक विषय के जीपी (CGPA) को 9.5 से गुणा करके अपने लिए सब्जेक्ट के अनुसार परसेंटेज की कैलकुलेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र सीजीपीए को 9.5 गुणा करके ओवरऑल अंक भी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा अपने सीजीपीए को परसेंटेज में बदलने का एक क्विक तरीका भी है। इसके लिए आप सीजीपीए कैलकुलेटर (CGPA Calculator) का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैलकुलेटर का सॉफ्टवेयर उपलब्ध सीजीपीए के साथ छात्र के प्रतिशत की ऑटोमेटिक तरीके से कैलकुलेशन करने में सक्षम है। यही कारण है कि जब सीजीपीए कैलकुलेटर का उपयोग किया जाता है तो समय की बहुत बचत होती है।

उदाहरण के जरिए जानिए कि कैसे कर पाएंगे मार्क्स कैलकुलेट-

उदाहरण के लिए, एक छात्र को पांच मुख्य विषयों विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, गणित, अंग्रेजी और हिंदी के लिए निम्न ग्रेड दिए गए हैं:
विज्ञान के लिए ग्रेड: A1
गणित के लिए ग्रेड: A1
सामाजिक अध्ययन के लिए ग्रेड: A2
अंग्रेजी के लिए ग्रेड: A1
हिंदी के लिए ग्रेड: A1

अंक 91-100
ग्रेड A1
ग्रेड प्वाइंट 10

अंक 81-90
ग्रेड A2
ग्रेड प्वाइंट 9

अंक 71-80
ग्रेड B1
ग्रेड प्लाइंट 8

अंक 61-70
ग्रेड B2
ग्रेड प्लाइंट 7

अंक 51-60
ग्रेड C1
ग्रेड प्वाइंट 6

अंक 41-50
ग्रेड C2
ग्रेड प्वाइंट 5

अंक 33-40
ग्रेड D
ग्रेड प्वाइंट 4

अंक 21-32
ग्रेड E1
ग्रेड प्वाइंट 0

अंक 20 और उससे कम
ग्रेड E2
ग्रेड प्वाइंट 0

अब इन ग्रेड प्वाइंट्स की कैलकुलेशन इंडिविजुअल रूप से परसेंटेज में इस तरह करते हैं।

अंग्रेजी (10*9.5) = 95% (जीपीए)
हिंदी (10*9.5) = 95% (जीपीए)
विज्ञान (10*9.5) = 95% (जीपीए)
गणित (10*9.5) = 95% (जीपीए)
सामाजिक अध्ययन (9*9.5) = 85.5% (जीपीए)

कुल सीजीपीए से प्रतिशत की गणना निम्न विधि द्वारा की जा सकती है:

सीजीपीए = [(9+10+10+10+10)/5] = 9.8

कुल प्रतिशत = 9.8*9.5 = 93.1%

PM Modi Cabinet Ministers List 2022: कौन हैं वर्तमान में मोदी कैबिनेट के मंत्री? देखें पूरी लिस्ट

Source link

Enable Notifications OK No thanks