CISCE ISC Result 2022 Toppers: 18 टॉपर्स में नौ बेटियां, यूपी के सात तो बंगाल से मिले छह टॉपर


ख़बर सुनें

CISCE ISC Result 2022 Toppers List : सीआईएससीई (CISCE) की ओर से जारी आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) सेमेस्टर-2 के रिजल्ट में 18 उम्मीदवारों ने 99.75% अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले स्थान पर जगह बनाई है। 

CISCE ISC Result 2022 टॉपर्स में सात यूपी से 

CISCE ISC Result 2022 Toppers List  में उत्तर प्रदेश के सात छात्रों ने कब्जा जमाया है। ऑल इंडिया रैंक में पहले स्थान पर कुल 18 छात्रों को जगह मिली है। इनमें से सात उत्तर प्रदेश के हैं। जिनमें पांच लखनऊ, एक प्रयागराज और एक कानपुर से हैं। वहीं, एक हरियाणा, एक महाराष्ट्र, तीन तमिलनाडु और छह पश्चिम बंगाल से हैं। 

यह भी पढ़ें : CISCE ISC 12th Results 2022 OUT: आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.38 फीसदी रहा परिणाम
 

99.52 फीसदी रहा लड़कियों का पास प्रतिशत

इस साल, CISCE ISC Result 2022 में ऑल इंडिया पास प्रतिशत 99.38 फीसदी दर्ज किया गया है। जहां लड़कियों ने 99.52 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों को पछाड़ दिया है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 99.26 फीसदी रहा है। वहीं, केरल में 99.96 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे हैं।

विस्तार

CISCE ISC Result 2022 Toppers List : सीआईएससीई (CISCE) की ओर से जारी आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) सेमेस्टर-2 के रिजल्ट में 18 उम्मीदवारों ने 99.75% अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले स्थान पर जगह बनाई है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks