फिर जानलेवा हुआ कोरोना : रोज हो रही मौतों के मामले में फिर टॉप-20 में भारत, एक हफ्ते में चार गुना से ज्यादा का इजाफा


सार

अब तक पूरी दुनिया में 62 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। इनमें 5 लाख 22 हजार 149 लोग भारत के थे। सबसे ज्यादा अमेरिका में 10 लाख मौतें हुईं हैं।

ख़बर सुनें

कोरोनावायरस से होने वाली मौतें फिर बढ़ने लगी हैं। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना से रोज होने वाली मौतों के मामले में भारत फिर से दुनिया के टॉप-20 देशों की सूची में शुमार हो गया है।  

अब तक पूरी दुनिया में 62 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। इनमें 5 लाख 22 हजार 149 लोग भारत के थे। सबसे ज्यादा अमेरिका में 10 लाख मौतें हुईं हैं। यहां अभी भी वायरस का कहर जारी है। इसके बाद ब्राजील में 6.62 लाख मरीजों की मौत हुई। संक्रमण से होने वाली मौतों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है।  
हर रोज कोरोना से हो रहीं मौतों के मामले में भारत अब टॉप-20 देशों में शामिल हो गया है। मौत के आंकड़ों के हिसाब से हर दिन यह सूची बदलती रहती है। हालांकि, भारत इसमें 15वें से 17वें नंबर पर है। शुक्रवार को देश में संक्रमण से 33 मौतें दर्ज हुईं। आंकड़ों के अनुसार इसमें 31 मौतें केरल की हैं। केरल सरकार के मुताबिक, ये सभी मौतें पुरानी हैं। इन्हें बस नए आंकड़ों में जोड़ा गया है। 

खैर, मौत के इस आंकड़े के लिहाज से भारत 15वें नंबर पर है। गुरुवार को भी भारत 15वें स्थान पर ही था। तब देश में 54 लोगों ने जान गंवा दी थी। इस तरह से पिछले एक हफ्ते यानी 16 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच 402 लोगों ने जान गंवा दी। जबकि इसके पहले नौ से 15 अप्रैल के बीच 91 लोगों की मौत हुई थी। 
 
                           

देश पिछले सात दिन में मौतें
अमेरिका 2234
ब्रिटेन       1860
रूस   1536
दक्षिण कोरिया 1257
जर्मनी     1165
इटली  997
थाईलैंड 891
फ्रांस   884
ब्राजील  778
कनाडा  465

सबसे कम अफ्रीकन देशों में हुई मौतें
संक्रमण के चलते सबसे कम मौतें अफ्रीकी देशों में रिपोर्ट हुई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, यहां संक्रमण से अब तक 1.71 लाख लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद वेस्टर्न पैसेफिक देशों में 2.28 लाख, ईस्टर्न देशों में 3.41 लाख मौतें हुईं हैं। साउथ ईस्ट एशिया जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, चीन जैसे देश शामिल हैं। यहां 7.83 लाख मौतें हुईं हैं। सबसे ज्यादा भारत में 5.22 लाख लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद यूरोपीय देशों में अब तक 19.77 लाख और अमेरिकन देशों में 27.17 लाख लोगों की मौत हुई है।
नौ राज्यों के 36 जिलों में कोरोना की रफ्तार तेज
देश के नौ राज्यों के 36 जिलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से अधिक हैं। इसमें हरियाणा का गुरुग्राम और फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश का नोएडा, मध्य प्रदेश का श्योपुर, दिल्ली का साउथ, नॉर्थ वेस्ट, वेस्ट, सेंट्रल, साउथ वेस्ट और नई दिल्ली शामिल है। गुरुग्राम में पॉजिटिविटी रेट 12.55%, नोएडा में 12.39%, श्योपुर में 22.22% है। इसके अलावा केरल के 14, मिजोरम के नौ, सिक्किम का एक जिला शामिल है। यहां भी पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से अधिक है। 

बच्चे भी निशाने पर
कोरोना इस बार बच्चों को अपने चपेट में ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर में ही पिछले 10 दिनों के अंदर संक्रमित होने वालों में 25 से 30 फीसदी बच्चे हैं। बच्चों में संक्रमण के ज्यादा मामले आने का एक कारण वैक्सीनेशन का न होना भी है। 18 साल से ऊपर के ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। बूस्टर डोज भी लगने लगी है, लेकिन छोटे बच्चों का टीकाकरण अभी नहीं हो पाया है।  
 

विस्तार

कोरोनावायरस से होने वाली मौतें फिर बढ़ने लगी हैं। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना से रोज होने वाली मौतों के मामले में भारत फिर से दुनिया के टॉप-20 देशों की सूची में शुमार हो गया है।  

अब तक पूरी दुनिया में 62 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। इनमें 5 लाख 22 हजार 149 लोग भारत के थे। सबसे ज्यादा अमेरिका में 10 लाख मौतें हुईं हैं। यहां अभी भी वायरस का कहर जारी है। इसके बाद ब्राजील में 6.62 लाख मरीजों की मौत हुई। संक्रमण से होने वाली मौतों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है।  



Source link

Enable Notifications OK No thanks