CTET 2021 Result: आज जारी हो सकते हैं सीटेट 2021 परीक्षा परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक


सार

CTET 2021 Result: सीबीएसई ने सीटेट 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर 4 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी।

ख़बर सुनें

CTET 2021 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट), 2021 के परिणाम 15 फरवरी, 2022 को जारी किए जा सकते हैं। सीबीएसई ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अस्थायी तारीख भी जारी की है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करना होगा। 

CTET 2021 Result: उत्तर कुंजी हो गई है जारी
सीबीएसई ने सीटेट 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर 4 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें अंतिम उत्तर कुंजी पर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं दी जाएगी। 

CTET 2021 Result: इनके परिणाम जारी नहीं होंगे
ऐसे कोई भी उम्मीदवार जिन्होंने सीबीएसई के नियमों के खिलाफ जाकर एक से अधिक शिफ्ट की परीक्षा दी है, उनके परिणाम नहीं घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

CTET 2021 Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CTET Dec 2021 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसै अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विस्तार

CTET 2021 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट), 2021 के परिणाम 15 फरवरी, 2022 को जारी किए जा सकते हैं। सीबीएसई ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अस्थायी तारीख भी जारी की है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करना होगा। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks