पुण्यतिथि: दुबई के 5 स्टार होटल में श्रीदेवी ने बिताई थी आखिरी रात, जानें मौत से पहले क्या हुआ था?


हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी (Sridevi death anniversary) की आज पुण्यतिथि है। 54 साल की उम्र में श्रीदेवी की मौत दुबई में हुई थी। वे वहां एक शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। उनकी मौत के बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि श्रीदेवी का निधन हार्ट अटैक से हुआ। लेकिन बाद में जब पोर्टमार्टम हुआ तब पता चला कि उनकी मौत डूबने से हुई थी।

श्रीदेवी की जब मौत हुई उस वक्त बोनी कपूर उनके साथ होटल में ही मौजूद थे। श्रीदेवी की मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ आई थीं। कभी कहा गया कि उनकी हत्या हुई है तो किसी ने कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। शादी के बाद बोनी कपूर अपनी बेटियों से साथ मुंबई लौट आए थे लेकिन श्रीदेवी दुबई में रूक गई थीं। 

दिन का ज्यादातर समय श्रीदेवी ने अपने होटल रूम में रिलैक्स करते हुए बिताया। बोनी कपूर ने उस दिन श्रीदेवी को फोन किया था और उनका हाल चाल जाना था। हालांकि उन्होंने श्रीदेवी को फोन पर ये नहीं बताया कि वे दोबारा दुबई आने वाले हैं। अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए वे दोबारा दुबई गए, उस रात दोनों बाहर डिनर करने के लिए जाने वाले थे। इससे पहले दोनों ने बैठकर बातें कीं।

इसके बाद बोनी फ्रेश होने चले गए। जब वे बाहर आए तो रोमांटिक डिनर के लिए तैयार होने के लिए श्रीदेवी नहाने चली गईं। बोनी रूम में बैठकर दक्षिण अफ्रीका और भारत के क्रिकेट मैच का अपडेट देखने लगे। तब करीब आठ बज रहे होंगे। बोनी ने श्रीदेवी को लिविंग रूम से ही आवाजें दीं। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से अवाज नहीं आई तो उन्हें फिक्र होने लगी।

अंदर से पानी का टैप खुला होने की आवाज आने के बाद बोनी कपूर ने बाथरूम का दरवाजा ठकठकाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो बोनी घबरा गए और उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर जो नजारा था उसे देखकर बोनी कपूर की दुनिया ही लुट गई। बाथटब पानी से पूरा भरा हुआ था और श्रीदेवी उसमें पूरी डूबी हुईं थीं। अपने प्यार को इस तरह देखकर बाथटब में डूबे हुए देखकर बोनी कपूर ऐसे टूटे की आज तक जुड़ नहीं पाए। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks