7000mAh की दमदार बैटरी से लैस Tecno Pova 3 जल्द देगा भारत में दस्तक! कई डिटेल्स लीक


नई दिल्ली। Tecno Pova 3 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। इस बात की जानकारी Amazon की माइक्रो साइट के जरिए मिली है। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, फोन में 7000mAh की बैटरी, 50MP ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, फोन में फुल HD+ डिस्प्ले भी दिया गया होगा। हालांकि, यहां पर फोन की लॉन्च तारीख को नहीं बताया गया है। इस बात की जानकारी जल्द ही कंपनी द्वारा रिवील की जा सकती है।

Tecno Pova 3 को दो महीने पहले इंडियन स्टैंडर्ड ब्यूरो पर देखा गया था। डिवाइस के डिजाइन की भी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। टीजर के अनुसार, फोन को दो कलर में लॉन्च किया जा सकता है। इसे ब्लू और सिल्वर कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन के बैक पैनल में ड्यूल टोन फिनिश और एक स्ट्राइप दी जा सकती है।

Tecno Pova 3 के संभावित फीचर्स:
Tecno Pova 3 में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसमें 6.9 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2460 है। इसमें IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें माली G52 GPU भी दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जा सकती है। इसकी रैम को 5GB तक वर्चुअल रैम तकनीक के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा होने की भी उम्मीद है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। Tecno Pova 3 में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks