न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:04 PM IST
सार
यह घटना पुणे लोनी कालभोर गांव में हुई। चारों लोग एक मकान के सेप्टिक टैंक को साफ कर रहे थे, उसी दौरान यह घटना हो गई।
ख़बर सुनें
विस्तार
महाराट्र के पुणे में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
यह घटना पुणे के लोनी कालभोर गांव में हुई। चारों लोग एक मकान के सेप्टिक टैंक को साफ कर रहे थे, उसी दौरान यह घटना हो गई। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।