GAIL Recruitment 2022: गेल इंडिया में कई पदों पर निकली भर्ती, GATE 2022 वाले करें आवेदन, देखें डिटेल्स


गेल इंडिया (Gail India) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इंस्ट्रुमेंटेशन ट्रेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती की जाएगी। GATE 2022 एग्जाम दे चुके उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, सिलेक्शन प्रोसेस आदि की जानकारी नीचे देख सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स
गेल इंडिया भर्ती 2022 अभियान अलग-अलग ट्रेड में कुल 48 पदों को भरने के लिए चलाया गया है। इनमें एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन) के 18 पद, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) के 15 पद और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के पद 15 पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 16 मार्च तक का समय दिया गया है। उम्मीदवारों को गेट 2022 स्कोर और पदों की संख्या के आधार पर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद के लिए आगे के चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंस्ट्रुमेंटेशन / इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन / इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल): मैकेनिकल / प्रोडक्शन / प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल / मैन्युफैक्चरिंग / मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल में कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की होनी चाहिए।

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल): न्यूनतम 65% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री। ध्यान रहे इस भर्ती के लिए केवल GATE 2022 मार्क्स ही मान्य हैं। 2021 या उससे पहले के गेट अंक मान्य नहीं हैं।

गेल भर्ती 2022 आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 16 मार्च को 26 वर्ष तक ही होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

जानें कैसे करें आवेदन

गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं। होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। यहां अप्लाई लिंक पर क्लिक करके गेट 2022 रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें। आपका आवेदन जमा हो जाएगा। आगे के लिए कंफर्मेंशन पेज डाउनलोड करके प्रिंटआउट रख सकते हैं।

गेल इंडिया भर्ती 2022 नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन अप्लाई लिंक

IAS And PCS: IAS और PCS में क्या है अंतर? | NBT Life

Source link

Enable Notifications OK No thanks