चश्मा भी हुआ स्मार्ट! 15 मिनट के चार्ज में 120 मिनट तक सुनें म्यूजिक, लिमिटेड हैं यूनिट्स


नई दिल्ली। Noise ने भारत में अपना एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। Noise i1 एक स्मार्ट आईवियर है। इसमें केवल लुक ही नहीं बल्कि और भी कई खासयितें मौजूद हैं। यह हैंड्स-फ्री कॉलिंग, मैग्नेटिक चार्जिंग समेत कई फीचर्स उपलब्ध कराता है। अगर कीमत की बात करें इसे 5,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस लिमिटेड एडिशन डिवाइस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह एक लिमिटेड प्रोडक्ट है। इसे खरीदने के लिए कंपनी से 10 डिजिट इनिविटेशन कोड की जरूरत होगी। इसे दो शेप में उपलब्ध कराया गया है।

Noise i1 के फीचर्स:

Noise i1 भारतीय ब्रांड का नया स्मार्ट आईवियर है। इसे बेहतर ऑडियो के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही यह एंबियंस नॉइस को ब्लॉक करता है। इस डिवाइस को एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे से ज्यादा का प्लेटाइम उपलब्ध कराया जाता है। यह कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 से लैस है। डिवाइस में 10 मीटर तक की कनेक्टिविटी रेंज दी गई है और 15 मिनट के चार्ज पर 120 मिनट का प्लेटाइम देने का दावा किया गया है। स्मार्ट आईवियर में मल्टी-फंक्शनल टच कंट्रोल भी शामिल हैं जो कॉल रिसीव करने और डिस्कनेक्ट करने की अनुमति देते हैं।

इस धूप के चश्मे के लेंस में यूवीए/बी मौजूद है जो 99% सूरज की किरणों से सुरक्षा के साथ आता है और आंखों को कम स्ट्रेस देता है। इसमें कन्वर्टिबल ब्लू लाइट फिल्टरिंग ट्रांसपेरेंट लेंस मौजूद है।

इसका मुकाबला भारत में क्यूबो गो और टाइटन आईएक्स स्मार्ट ग्लास से है। Noise i1 में Titan EyeX द्वारा प्रदान की गई कई सर्विसेजे दी गई हैं। बता दें कि क्यूबो गो ऑडियो सनग्लासेस भी नॉइज आई1 के समान कीमत पर आते हैं।

Source link

Enable Notifications OK No thanks