Glenn Maxwell Wedding: मैक्सवेल ने गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी रचाई, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की


ऑस्ट्रेलिया और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलने वाले दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। विनी भारतीय मूल की हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। 


विनी ने पोस्ट के साथ कई तरह के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही ‘18.3.2022’ की तारीख भी लिखी गई है। यह दर्शाता है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन दो साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस जोड़ी ने फरवरी 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की थी।

 


मैक्सवेल और विनी की तस्वीरें सबसे पहले 2017 में सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं। मैक्सवेल को 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवॉर्ड्स के दौरान विनी रमन के साथ देखा गया था। रमन मेलबर्न में स्थित फार्मासिस्ट है। वह ऑस्ट्रेलियाई शहर में रहने वाले एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।


मैक्सवेल ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेला था। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया था। मैक्सवेल शानदार फॉर्म में थे और वह 138 रन के साथ सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया।


मैक्सवेल अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगामी सत्र में आरसीबी के लिए मैदान में उतरेंगे। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में करेगी।






Source link

Enable Notifications OK No thanks