बृहस्पति को मजबूत कर राजयोग दिलाता है सोना, लेकिन ये लोग न पहनें स्वर्ण


Gold Advantages And Disadvantages W- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/THETREASUREHUNTINGQUEEN
Gold Advantages And Disadvantages W

Highlights

  • सोना बृहस्पति ग्रह का कारक होता है
  • इन 4 राशियों के लिए सोना पहनना फायदेमंद

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना पहनना काफी शुभ माना जाता है। कुंडली में ग्रह के दोष,  भाग्य वृद्धि या फिर रोगों के निवारण के लिए कई रत्नों को सोना, चांदी या अन्य धातुओं में पिरोकर पहनने की विधियां बताई गई हैं, लेकिन अधिकांश रत्न सोने के साथ ही पहने जाते हैं। इसके अलावा सोना पहनना सौंदर्य के लिए किया जाता है। 

ज्योतिश शास्त्र के अनुसार, सोना पर बृहस्पति का प्रभाव होता है। ऐसे में इस धातु को पहनने से यह ग्रह प्रसन्न होता है, जिससे आपके जीवन में धन-धान्य का समावेश होता है। 

बुद्धि को तेज कर धनवान बनाता है सफेद पुखराज, लेकिन इन तीन राशियों के लिए हो सकता है नुकसानदेय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस तरह सोना धातु पहनने से लाभ मिलता है। उसी तरह कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है। जानिए किन लोगों को सोने की अंगूठी पहनना शुभ होगा और किन लोगों को ज्योतिषी से पूछकर ही पहनना चाहिए।  

इन लोगों को सोना पहनना होगा फायदेमंद

मेष राशि


इस राशि के जातकों के लिए सोने की अंगूठी पहनना फायदेमंद होगा। इससे आपको हर कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आमदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे। इतना ही नहीं इस धातु को पहनने से आप हर काम में सफलता पाने के साथ परिवार के बीच स्नेह बढ़ेगा। 

मान- प्रतिष्ठा, यश और बल छीन लेता है कमजोर बुध, मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

सिंह राशि

इस राशि वालों के लिए सोना भाग्य को जगा सकता है। क्योंकि इस राशि का स्वामी सूर्य है जो सोने के कारक गुरु से मैत्री व्यवहार रखते हैं। इसलिए इस राशि को जरूर स्वर्ण की अंगूठी पहननी चाहिए। 

कन्या राशि

कन्या राशि में गुरु पांचवे और सातवें घर का स्वामी होता है जिसके कारण सोने की चीजें पहनना शुभ होगा। इससे आपके जीवन में आ रही हर परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि का स्वामी गुरु है और स्वर्ण का कारक भी गुरु ग्रह ही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सोने के आभूषण पहनना शुभ होगा। इससे आपको हर काम में सफलता मिलने के साथ ही धनलाभ होगा। 

रंक को राजा बना देता है कुंडली में लगा ये शुभ योग, ऐसे लोग बनते हैं मालामाल और ताकतवर

Gold Advantages And Disadvantages

Image Source : FREEPIK.COM

Gold Advantages And Disadvantages 

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए सोना

  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपकी राशि वृष, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ है तो सोने को धारण न करें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। 
  2. तुला और मकर राशि के जातक भी अधिक मात्रा में सोने के आभूषणों को न धारण करें। 
  3. अगर आप लोहे या फिर कोयला संबंधी बिजनेस करते हैं तो सोने को धारण करने से बचना चाहिए। क्योंकि इन बिजनेस का संबंध शनि ग्रह से है और गुरु के साथ इनका संबंध अच्छा नहीं है। ऐसे में आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। 
  4. अगर आपकी कुंडली में गुरु की दशा खराब है तो सोने संबंधी चीजे पहनने से बचना चाहिए। 
  5. जिन लोगों को अधिक गुस्सा आता हो या फिर धैर्य कै साथ काम न करता हो तो वह लोग इस धातु को धारण न करें। क्योंकि इसका तासीर गर्म होती है। 
  6. जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ दशा में है तो वह लोग भी इस धातु को धारण करने से बचें। 

किस अंगूली में धारण करें सोने की अंगूठी

  1. सोने की अंगूठी को बाएं हाथ में नहीं पहनना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। 
  2. अगर आप पुखराज रत्न के साथ सोने की अंगूठी पहन रहे तो तर्जनी में पहन सकते हैं। 
  3. तर्जनी अंगूली में सोने की अंगूठी पहनने से एकाग्रता बढ़ती है और राजयोग पाने में मदद मिलती है।
  4. अनामिक अंगूली में सोने की अंगूठी पहनने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। कनिष्ठा अंगूली में सोना पहनने से सर्दी-जुकाम या सांस की बीमारी से निजात पाने में मदद मिलती है। 

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता, किसी धातु को धारण करने से पहले संबंधित क्षेत्र से विशेषज्ञ से सलाह लें।



image Source

Enable Notifications OK No thanks