GSEB 12th Results 2022 Live: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 12वीं जनरल स्ट्रीम का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना परिणाम


08:08 AM, 04-Jun-2022

GSEB Result 2022: 12th का रिजल्ट जारी हुआ।

GSEB ने गुजरात बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

08:04 AM, 04-Jun-2022

GSEB 12th Result 2022: जनरल स्ट्रीम के लिए है परिणाम

बता दें कि यह परिणाम जनरल स्ट्रीम यानी कला और वाणिज्य संकाय के लिए है। साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट 12 मई को पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

 

08:00 AM, 04-Jun-2022

GSEB Result 2022: चार लाख छात्र कर रहे इंतजार

रिपोर्टों के अनुसार, गुजरात बोर्ड (GSEB) के परीक्षा परिणाम का लगभग चार लाख उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। GSEB HSC यानी कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय के लिए परीक्षा में 04 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया होगा।

 

07:57 AM, 04-Jun-2022

GSEB HSC Result 2022: पास होने के नियम 

गुजरात बोर्ड की 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम ग्रेड ‘डी’ हासिल करना जरूरी है। जिन छात्रों को विषयों में ‘ई1’ या ‘ई2’ ग्रेड आते हैं, उन्हें सफल नहीं किया जाताय। ऐसे छात्रों को गुजरात बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होता है। 

 

07:54 AM, 04-Jun-2022

GSEB HSC Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
  • फिर, होम पेज पर, GSEB HSC Result पर क्लिक करें।
  • फिर उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।
  • अब आपका परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा। 

07:48 AM, 04-Jun-2022

GSEB Result: शिक्षा मंत्री वाघानी ने की घोषणा

राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने ट्वीट कर बताया कि गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए GSEB HSC जनरल स्ट्रीम परीक्षा का परिणाम शनिवार, चार जून को जारी किया जाएगा। मंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम यानी कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय के परिणाम सुबह 8:00 बजे जारी किए जाएंगे।  

07:45 AM, 04-Jun-2022

GSEB 12th Results 2022 Live: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 12वीं जनरल स्ट्रीम का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

GSEB 12th Results 2022 Live: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम परीक्षा (GSEB HSC General Stream Exams) के नतीजे जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है।

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks