गुजरात: वडगाम विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर से किया गिरफ्तार

एएनआई, पालनपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:09 AM IST

ख़बर सुनें

कांग्रेस के वडगाम विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया। यह जानकारी मेवाणी की टीम से जुड़े एक कार्यकर्ता ने दी है। उन्होंने कहा, “पुलिस ने अभी तक हमारे साथ एफआईआर की प्रति साझा नहीं की है। प्रथम दृष्टया में हमें उनके खिलाफ असम में दर्ज कुछ मामलों के बारे में सूचित किया गया है।”

जानकारी के मुताबिक, मेवाणी को सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले जाया जा रहा है जहां से उन्हें ट्रेन से असम के गुवाहाटी ले जाया जाएगा।

Source link

Enable Notifications OK No thanks