गृह मंत्रालय का फैसला: कुमार विश्वास को सीआरपीएफ कवर के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:07 PM IST

ख़बर सुनें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थकों के साथ संबंध होने का आरोप लगाने वाले कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें सीआरपीएफ कवर के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।  

दरअसल, देश के चर्चित कवि कुमार विश्वास ने बुधवार को अपने पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।

विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।

मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था
उन्होंने दावा किया था कि केजरीवाल ने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि मैं भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।

Source link

Enable Notifications OK No thanks