IND vs WI Live Score: सिराज ने अपने दूसरे ओवर में भारत को दिलाई पहली सफलता, होप को आठ रन पर किया बोल्ड


02:05 PM, 06-Feb-2022

गेंदबाज़ी में बदलाव, सुंदर के हाथ में गेंद 

भारतीय टीम ने मैच का अपना पहला बदलाव करते हुए वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी पर लगाया है। सुंदर ने भी प्रभावी गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ओवर में दो रन दिए।. 8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 30/1, डैरन ब्रावो (11*), ब्रैंडन किंग (8*)

 

02:02 PM, 06-Feb-2022

सिराज का दूसरा मेडेन ओवर 

सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने चार ओवर में दो मेडेन ओवर डाले हैं। उन्होंने चार ओवर में दो मेडेन, 9 रन और एक विकेट हासिल किया है। सात ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 28/1, ब्रैंडन किंग (8*), डैरन ब्रावो (9*)

 

01:51 PM, 06-Feb-2022

भारत की सधी हुई शुरुआत 

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को एक सधी हुई शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 19/1, ब्रैंडन किंग (8*), डैरन ब्रावो (0*)

 

01:46 PM, 06-Feb-2022

वेस्टइंडीज को पहला झटका 

मोहममद सिराज ने पहला ओवर मेडेन डालने के बाद अपने दूसरे ओवर की चौथी ही गेंद पर पहली सफलता हासिल कर ली। सिराज ने लगातार दो चौके खाने के बाद तीसरी गेंद पर शे होप को क्लीन बोल्ड कर दिया। होप 10 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए।

01:40 PM, 06-Feb-2022

मेडेन ओवर से शुरुआत 

भारत ने सिराज के मेडेन ओवर के साथ अपने 1000वें वनडे की शुरुआत की है। सिराज ने अपने पहले ओवर में सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी करते हुए कोई रन नहीं दिया। एक ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 0/0, शे होप (0*), ब्रैंडन किंग (0*)

01:33 PM, 06-Feb-2022

मैच शुरू 

वेस्टइंडीज की तरफ से शे होप और ब्रैंडन किंग ने पारी की शुरुआत की है जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने नई गेंद संभाली है।  

01:31 PM, 06-Feb-2022

काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी टीम इंडिया 

भारतीय टीम अपने 1000वें वनडे मैच में किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाएगी। टीम के सभी खिलाड़ी भारत रत्न और प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अपनी बांह पर काली पट्टी बांधेकर खेल रहे हैं।

 

 

01:10 PM, 06-Feb-2022

दोनो टीमों की प्लेइंग XI

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युज़वेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

 

वेस्टइंडीज़: 

शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शमर ब्रूक्स, डैरन ब्रावो, कायरन पोलार्ड (कप्तान), फ़ेबियन ऐलेन, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, केमार रोच, अल्ज़ारी जोसेफ़

01:09 PM, 06-Feb-2022

दोनों टीमें

भारत छह बल्लेबाज़ों और पांच गेंदबाज़ों के साथ मैदान पर उतरेगा। वेस्टइंडीज की तरफ से लगभग दो साल बाद केमार रोच की वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं।

01:03 PM, 06-Feb-2022

टॉस रिपोर्ट 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

 

01:01 PM, 06-Feb-2022

दीपक हूडा का डेब्यू 

हरियाणा के 26 वर्षीय ऑलराउंडर आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें मैच से पहले टीम इंडिया की कैप दी गई।

 

 

12:56 PM, 06-Feb-2022

पिच रिपोर्ट

सुनील गावस्कर और दीप दासगुप्ता ने पिच का मुआयना करने के बाद बताया है कि पिच पर कोई घास नहीं है। यह बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल है। दरारों के कारण स्पिनरों को मदद मिलेगी। चारों तरफ की बाउंड्री बड़ी है। दूसरी पारी में ओस का प्रभाव पड़ेगा। 

12:34 PM, 06-Feb-2022

IND vs WI Live Score: सिराज ने अपने दूसरे ओवर में भारत को दिलाई पहली सफलता, होप को आठ रन पर किया बोल्ड

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज बेहद खास दिन है। टीम इंडिया अपना 1000वां वनडे मुकाबला खेल रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ सीरीज के पहले मैच में दो-दो हाथ करेगी।  





Source link

Enable Notifications OK No thanks