Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया


Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में शामिल (Join Indian Navy) होने का शानदार मौका है। इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव आईटी ब्रांच एसएससी ऑफिसर (IT Branch SSC Officer) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन नेवी एंट्री जुलाई 2022 स्कीम के तहत एक महीने के ऑरिएंटेशन कोर्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी से शुरू हो चुके हैं।

इंडियन नेवी में ऑफिसर पदों पर कुल इतनी वैकेंसी
भारतीय नौसेना कार्यकारी आईटी शाखा एसएससी अधिकारी भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 50 पदों को भरा जाएगा। कोर्स जुलाई 2022 में भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला, केरल में शुरू होंगे। चयनित उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 10 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

CISF Constable Jobs 2022: सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन, 1100 से ज्यादा वैकेंसी
भारतीय नौसेना सेना भर्ती 2022: जानें कौन कर सकता है आवेदन?
भारतीय नौसेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीई/बी.टेक/एम.टेक/सीएसई/आईटी/सॉफ्टवेयर सिस्टम/साइबर सिक्योरिटी/सिस्टम एडमिन एंड नेटवर्किंग/कंप्यूटर सिस्टम्स एंड नेटवर्किंग/डेट एनालिटिक्स/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एमसीए के साथ सीएस/आईटी में बीसीए/बीएससी में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा, 10वीं और 12वीं कक्षा में अंग्रेजी में 60% अंक होने चाहिए।

Indian Navy SSC Officer Entry: आयु सीमा
भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी पद पर वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 02 जुलाई 1997 से 01 जनवरी 2003 के बीच हुआ हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

UP Police Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए वर्कशॉप स्टाफ पदों पर निकली भर्ती, वेतन 69100 रुपये तक
चयन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी (Indian Navy SSC Officer) की भर्ती एसएसबी साक्षात्कार के लिए आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग प्राप्त सामान्यीकृत अंकों (normalized marks) के आधार पर होगी।

Online Apply link

भारतीय नौसेना भर्ती 2022 नोटिफिकेशन
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2022

आधिकारिक वेबसाइट

Difference between Indian Navy and Merchant Navy: इंडियन नेवी और मर्चेंट नेवी में अंतर

Source link

Enable Notifications OK No thanks